पाटलिपुत्र जंक्शन की बदलेगी सूरत, बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, पहले से बेहतर होगी सुविधा

पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब ट्रेनों के आवाजाही में किसी भी तरह की समस्या नहीं आने वाली है, उत्तर बिहार की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों की राह आसान होगी। फिलहाल जंक्शन पर प्लेटफार्म की कमी होने से ट्रेनों को आउटर पर रोका जाता है ऐसे में अब जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म को बनाए जाने की योजना है जिससे ट्रेनों की आवाजाही पहले से और बेहतर हो सकेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम तेज

दो नए प्लेटफार्म के निर्माण के साथ ही जंक्शन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम चल रहा है, फुटओवर ब्रिज बनाने से लेकर पेयजल सुविधा बहाल करने की इस परियोजना पर तेजी से काम जारी है। दिसम्बर के दूसरे हफ्ते भर दोनों प्लेटफॉर्म को पूरी तरह तैयार करने की योजना है। इस योजना पर कुल पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

कुल पांच प्लेटफार्म हो जाएंगे

आपको बता दे की वर्तमान में पाटलिपुत्र जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म मौजूद है, जंक्शन पर नए प्लेटफॉर्म के निर्माण के बाद कुल पांच प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। जंक्शन पर दो प्लेटफॉर्म बनने पर अभी के दो और तीन नम्बर प्लेटफॉर्म का नम्बर भी बदल जायेगा।

नया दोनों प्लेटफॉर्म दो नंबर और तीन नंबर हो जाएगा और पहले से बना दो और तीन नम्बर प्लेटफॉर्म तीन और चार नम्बर हो जाएगा। परिसर में पहले से ज्यादा जगह उपलब्ध होने पर सामाजिक दूरी के नियम भी सख्ती से लागू हो सकेंगे।