बिहार: युवाओं को सौगात, अब सिर्फ विधायक ही नहीं आप भी विधानसभा लाइब्रेरी में कर सकते है पढ़ाई

बिहार विधानसभा अपना सतबादी समारोह मना रहा है, ऐसे में 100 साल पूरे होने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा युवाओं को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अब विधानसभा की लाइब्रेरी में सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि राज्य के युवा भी जाकर पढ़ाई कर सकते है, युवाओं को विधानसभा की लाइब्रेरी पढ़ने की इजाजत दी जाएगी।

युवाओं को मिलेगा फायदा

आपको बता दे कि बिहार विधानसभा के सौ साल पूरे होने पर सरकार भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रही है, विधानसभा अध्य्क्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि इस नई पहल से नौजवानों को एतिहासिक तथ्यों को जानने का मौका मिलेगा। विधानसभा के नए भवन में लाइब्रेरी को शिफ्ट कर दिय गया है जहां पर काफी जगह होने की वजह से लोग आसानी से पढ़ पाएंगे।

सभी डॉक्यूमेंट को किया जा रहा डिजिटल

मालूम हो कि अब तक विधानसभा की लाइब्रेरी में पढ़ने की अनुमति सिर्फ विधानसभा के सदस्यों यानि विधायकों को ही होती थी लेकिन अब युवाओं को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए तैयारी की जा रही है। भारत संसद की तर्ज पर बिहार विधानसभा के संबंधित सभी डॉक्यूमेंट को डिजिटल किया जा रहा है।