BPSC Admit Card: बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से पहले देखे एग्जाम सेंटर, जानिए क्या है बीपीएससी की ओर से लेटेस्ट अपडेट
बीपीएससी की ओर से बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाने वाली है। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में इस परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बनाए गए है।
ऐसे में परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से एक दिन पहले जा कर परीक्षा सेंटर देख सकते हैं। ताकि परीक्षा में समय से पहले पहुंचा जा सके। आईये जानते है क्या है बीपीएससी की ओर से लेटेस्ट अपडेट?
परीक्षा शुरू होने के 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे
बीपीएससी ने कहा है कि – “शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने के 2 घंटा पहले परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच जायें, ताकि प्रवेश के दौरान कोई परेशानी न हो। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही सेंटर बंद हो जाएगा।”
इसके साथ ही आयोग ने ये भी कहा है कि – “शिक्षक भर्ती नियमावली के अनुसार एक अभ्यर्थी तीन बार ही परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि अभ्यर्थी द्वारा उक्त परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन किया गया है एवं वे परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, परंतु ओएमआर शीट में उनके द्वारा उत्तर दर्ज नहीं किया जाता है तो भी वैसे अभ्यर्थी की अवधि की गणना की जायेगी।”
फोटो में है गड़बड़ी तो भरे घोषणा पत्र
बीपीएससी ने कहा है कि यदि ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो का इमेज अस्पष्ट एवं रिक्त है तो वैसे अभ्यर्थियों को साक्ष्य के साथ परीक्षा की निर्धारित तिथि 24 को संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को देना होगा।
अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पढ़ कर भरेंगे। किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकायेंगे एवं अपना हस्ताक्षर हिंदी एवं अंग्रेजी में करेंगे। राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित दो रंगीन फोटो में से एक फोटो अभ्यर्थी अपने इ-प्रवेश पत्र पर चिपकायेंगे।
दूसरा फोटो इ-प्रवेश पत्र के कार्यालय प्रति में संबंधित परीक्षा केंद्राधीक्षक के समक्ष चिपकायेंगे। केंद्राधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी से प्राप्त सभी कागजातों एवं फोटो का मिलान करने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देंगे।
परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से चेकिंग
शिक्षक बहाली परीक्षा के दौरान नकल एवं फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए कई स्तर पर जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से चेकिंग की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों की आंखों की पुतली और चेहरे का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही सेंटर में प्रवेश मिलेगा। एग्जाम खत्म होने के बाद भी साथ ही बिना अनुमति के परीक्षार्थी सेंटर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। बीपीएससी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
आपको बता दे की अगर कोई अभ्यर्थी नकल जैसी घटनाओं में संलिप्त पाया गया, तो उसे आगे की परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
सभी अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट लेने के बाद वीक्षक उसे सील करेंगे। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर से बाहर जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को काला, नीला बॉल पेन और सफेद पेन लेकर प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वे अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

