Weather Alert: बिहार के इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन तक जमकर बरसेंगे मेघा

Bihar Weather 30 days

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून ने फिर से रफ़्तार पकड़ ली है, हर दिन अब सूबे के अलग अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में अगले कई दिनों तक अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो आइए जानते है बिहार में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में किन जिलों को बारिश की वजह से अलर्ट रहने को कहा है। ख़राब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित रहने को अपील भी किया गया है।

ये भी पढ़ें: देश विदेश तक है बिहार के इस पेड़े की धूम, करोड़ों में टर्नओवर; नीतीश और लालू भी है इसके दीवाने

इन जिलों में आज तेज बारिश

आज भी बिहार के कई जिलों में तेज बारिश की सम्भावना है, मौसम विभाग की माने तो  पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी हुआ है।

कई जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है जिसमें पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास शामिल है। पिछले दो तीन दिनों से राज्य के 04 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में बैठकर बिहार से 2 देशों का कर सकेंगे यात्रा, जानिए क्या होगा रूट? पढ़े पूरी जानकारी

bihar weather changed

IMD का पूर्वानुमान 

IMD पटना के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर 14 अगस्त तक राज्य में बने रहने का पूर्वानुमान है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अधिकतर हिस्सों में ठनका गिरने की आशंका है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना, गया, जहानाबाद के साथ औरंगाबाद जिले के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, इसलिए यहां येल्लो अलर्ट जारी हुआ है।

तापमान में आई गिरावट

आपको बताते चले कि बिहार में लगातार मानसून रूठा हुआ था और गर्मी और सुखाड़ जैसी स्थिति बन गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों के भीतर हुए बारिश ने राज्य के तापमान को कम किया है साथ ही किसानों के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: बिहार और बंगाल के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन का फिर से होगा ट्रायल, किराये को लेकर रेलवे ने दिया अपडेट