Bihar Gold Rate: पटना में कम हुआ सोने का भाव, दाम में बंपर गिरावट; आ गया खरीदारी करने का सही वक्त

अगर आप सोने की खरीददारी करना चाहते है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, बिहार की राजधानी पटना में सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार 11 अगस्त को 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 1600 रुपए की कमी आई है।।

बता दे कि आज शुक्रवार 11 अगस्त को पटना सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 53,400 रुपये है। पिछले दिनों यह रेट प्रति 10 ग्राम 55,000 रुपए चल रहा था। अगर 24 कैरट सोने की बात करें तो 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि कल तक 24 कैरेट सोने की कीमत 61,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

इसके अलावा 18 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 46,850 रुपये के हिसाब से चल रहा है। दूसरी तरफ पटना के सर्राफा बाजार में कल की तुलना में आज चांदी की कीमत में 400 रुपए का उछाल आया है, बीते दिन चांदी का भाव 71,000 रुपये प्रति किलो था जबकि आज का भाव 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से है।

आज का एक्सचेंज रेट

अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए अलग से रेट है। पटना सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 52,100 रुपये चल रहा है जबकि 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 43,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो चांदी बेचने का रेट 68,000 रुपये प्रति किलो है।

सोने के बारे में अहम जानकारियां

ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है, ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। वैसे तो 24 कैरेट का सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है जिसके लिए हॉलमार्क का 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है।

आमतौर पर जो भी ज्वेलरी बनती है वह 22 कैरेट की ज्वेलरी होती है, 22 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है तथा 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा रहता है।

कौन सा सोना कितना शुद्ध ?

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

24 और 22 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क होता है ?

बता दें कि 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

ग्राहक खरीददारी के समय रखें इन बातों का ध्यान

ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें. इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है. कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें. सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।