पटना की सड़कों पर दौड़ेगी मिनी CNG बसें, सरकार दे रही 7.50 लाख का अनुदान, ऐसे करें आवेदन
राजधानी पटना में में बहुत ही जल्द दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर प्राइवेट सीएनजी (CNG) मिनी बसों का परिचालन होने वाला है, प्रदुषण को कण्ट्रोल करने के मद्देनज़र पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) ने अब प्राइवेट मिनी डीजल बसों की जगह सीएनजी बसों का परिचालन करने का फैसला किया है।
7.50 लाख रुपए तक अनुदान
पटना नगर निगम ने डीजल से चलने वाली सभी निजी मिनी बसों की जगह नए सीएनजी मिनी बसों की खरीद के लिए बस के शोरूम मूल्य का 50 फीसद या अधिकतम 7.50 लाख रुपए तक अनुदान राशि भी देने का फैसला किया है। पहले चरण में इसके लिए 50 डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट करने का लक्ष्य है।
अनुदान पाने वालों के लिए कड़े निर्देश
अनुदान पाने के लिए लाभुकों को इसका घोषणापत्र देना होगा कि नई सीएनजी बस की खरीद के बाद पुरानी डीजल बस का परिचालन पटना शहरी क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। ऐसा करता हुआ पाए जाने पर वाहन स्वामी से अनुदान राशि की वसूली की जाएगी।
अनुदान पाने के लिए पुरानी डीजल बस का निबंधन प्रमाण पत्र, स्वीकृत परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, नए सीएनजी बस का कोटेशन, लाभुक के आधार कार्ड की प्रतिलिपि, बैक खाता की विवरणी, वित्त पोषण संस्था का ऋण स्वीकृति पत्र देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
बिहार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, ‘इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक 28 अक्टूबर तक पटना जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे. आवेदकों की सुविधा के लिए ई-मेल का भी विकल्प दिया गया है। आवेदक आखरी तिथि से पहले dto-patna-bih@nic.in पर ईमेल करके भी आवेदन कर सकता है।

