मार्च 2022 तक पटना के इन इलाकों में खुलेंगे 9 CNG स्टेशन, नहीं होगी गैस की किल्लत

बिहार की राजधानी पटना (Patna) में अगले साल मार्च तक कई नए सीएनजी स्टेशन (CNG Station) खुल जायेंगे, वर्तमान में पटना जिले में कुल 11 सीएनजी स्टेशन कार्यरत है और 9 नए स्टेशन खोले जाने की तात्कालिक योजना है। नए सीएनजी स्टेशन खुलने से गैस की किल्लत में काफी आएगी।

इन इलाकों में खुलेंगे सीएनजी स्टेशन

मार्च 2022 तक जिन इलाकों में सीएनजी स्टेशन खोला जायेगा उनमें नौबतपुर, राजेंद्र नगर, बिहटा, पटना सिटी, दीदारगंज, दानापुर, बेली रोड, दीघा, गोला रोड, मसौढ़ी, सगुना मोड़ को शामिल किया गया है।

गेल के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने बताया कि खुशरुपुर और बाढ़ में भी एक-एक स्टेशन लगभग बन कर तैयार है, कंपनी ने पटना जिले में मार्च 2022 तक शहर और प्रखंड स्तर तक 20 स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की तरह सीएनजी स्टेशन भी शहर में प्रमुख इलाके में दिखेंगे जिसके लिए छह से सात किलोमीटर के दायरे में एक स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

अभी 11 सीएनजी स्टेशन चालू

पटना में फिलहाल इग्यारह सीएनजी स्टेशन संचालित है,  गेल (नौबतपुर), ऑटो केयर (रुकनपुरा), सिटी फ्यूल (बायपास, टोल प्लाजा), सोनाली (ट्रांसपोर्ट नगर), रघुनाथ पेट्रोल (गोला रोड), राकेश नवनीत (सगुना मोड़), संजीव यातायात (दीघा), विवेक पेट्रोलियम (बिहटा), बिहार डीजल (कंकड़बाग), सरदार एजेंसी (दीदारगंज) और मसौढ़ी फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) में एक-एक स्टेशन चालू किया गया है।