Urja Turf Stadium: बिहार में एक ही छत के नीचे 6 इंटरनेशनल गेम्स की सुविधा, मिली नए स्टेडियम की सौगात, जानिए क्या क्या मिलेगी सुविधा

Urja Turf Stadium

Urja Turf Stadium: बिहार के ऊर्जा विभाग ने बिहार वासियों को एक नई सौगात दी है। सौगात के रूप में लोगों को एक ऐसा इंटरनेशनल स्टेडियम मिला है जहाँ 6 प्रकार के इंटरनेशनल गेम्स खेले जा सकते है।

सौगात के रूप में मिले इस स्टेडियम का नाम “ऊर्जा टर्फ स्टेडियम” (Urja Turf Stadium) है। इस स्टेडियम को इंटरनेशनल स्तर का बनाया गया है यहां बड़े पैमाने पर कई खेल खेले जा सकेंगे। आईये जानते है की यहाँ क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?

बिहार का पहला ऐसा स्टेडियम

दरअसल बिहार की राजधानी पटना के लोगों को उर्जा विभाग की तरफ से इंटरनेशनल स्टेडियम का तोहफा मिला है। यह सौगात “ऊर्जा टर्फ स्टेडियम” के रूप में मिली है जहां एक खेल नहीं बल्कि वार्मिंग, वॉक के साथ आधे दर्जन इंटरनेशनल गेम खेले जा सकते हैं।

Urja Turf Stadium completed in a record time of 5 months
5 महीने के रिकॉर्ड टाइम में बनकर तैयार हुआ ऊर्जा टर्फ स्टेडियम

जिसमें फुटबॉल, बॉक्स क्रिकेट , स्केटिंग रिंक, जॉगिंग ट्रेक के साथ कई खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगी हैं। इसके साथ-साथ इस ऊर्जा टर्फ स्टेडियम में बिहार का महापर्व छठ के लिए घाट भी बना हुआ है। बिहार में यह पहला ऐसा स्टेडियम है जो 5 महीने के रिकॉर्ड टाइम में बनकर तैयार हुआ है।

विभाग का बिना एक पैसा खर्च किये बना स्टेडियम

दरअसल ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग के सीएमडी आईएएस अधिकारी संजीव हंस को बोर्ड कॉलोनी में घूमते समय अपने ही विभाग के कुछ जमीन का हिस्सा खाली मिला था।

जिसमें योजना के तहत उन्होंने विभाग का बिना एक पैसा खर्च हुये ऑपरेशन और मेंटेनेंस के मॉडल पर देश में पहला ऐसा स्टेडियम बनवाया जो पूरी तरह से हाईटेक है। यहां कई इंटरनेशनल गेम्स खेले जा सकते हैं।

बिहार वासियों को नया स्टेडियम देने वाले ये वही ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग के सीएमडी संजीव हंस हैं। जिन्होंने बिहार विद्युत बोर्ड के स्थापना के पैसठ साल बाद पहली बार अपने विभाग के बिजली कंपनियों को मुनाफे में लाया है।

और पढ़े: Bihar School Exams: बिहार में 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक की परीक्षा डेट हुई घोषित, देखिये स्कूल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

स्टेडियम में खेले जा सकते है आधा दर्जन से ज्यादा गेम

वहीँ हैरानी की बात ये है कि नवनिर्मित ऊर्जा टर्फ स्टेडियम ने अपने ही विभाग के द्वारा बनाये गए ऊर्जा स्टेडियम को पीछे छोड़ दिया है। ऊर्जा स्टेडियम को सरकारी पैसा खर्च करके बनाया गया था जिसमें सिर्फ क्रिकेट खेला जा सकता है।

Urja Cricket Stadium
ऊर्जा स्टेडियम

लेकिन ऊर्जा टर्फ स्टेडियम में सरकार का एक पैसा खर्च नहीं हुआ है और इस ऊर्जा टर्फ स्टेडियम में आधा दर्जन से ज्यादा गेम खेले जा सकते हैं। इस नए ऊर्जा टर्फ स्टेडियम की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

और पढ़े: Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक सारे काम छोड़कर करेंगे जाति गणना, जानिए क्या है केके पाठक का नया आदेश