UPSC के बाद BPSC में भी गोपालगंज की बेटी ने लहराया परचम, जानिए किस कैडर में देगी सेवा

बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली अनामिका सिंह ने पहले तो UPSC परीक्षा में 348वीं रैंक लाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था और अब बीपीएससी की 65वीं परीक्षा में भी टॉप 10 में 8वीं रैंक लाकर अपनी प्रतिभा साबित की है।

अनामिका गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बखरी गांव निवासी उदय नारायण सिंह की पुत्री है, उदय नारायण सिंह ना में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए है जबकि माता गीता देवी गृहणी हैं। अनामिका को शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का मन था और अब उनके इन दोनों सफलता से यह सपना साकार हो सकेगा।

इंजीनियरिंग के बाद नहीं की नौकरी 

अनामिका के इस उपलब्धि से न सिर्फ गांव बल्कि पूरे प्रखंड के लोगों ने अनामिका के परिजनों को बधाई दी है, अनामिका की शुरूआती पढाई आर्मी स्कूल जमुना नगर से हुई जिसके बाद एआईटी पुणे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इंजीनियरिंग पूरी होने के बाद अनामिका के पास जॉब के कई ऑप्शन थे पर अनामिका को शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का मन था. इसके लिए उसने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

किस कैडर में सेवा? 

अनामिका सिंह के पिता ने बताया कि बेटी को यूपीएससी में 348वां रैंक मिला है। वहीं, बीपीएससी का रिजल्ट भी गुरुवार को आया. ऐसे में यूपीएससी या बीपीएससी किस कैडर में सेवा देनी है, इसका निर्णय नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि अनामिका खुद से इसपर निर्णय लेगी।

रोहतास के गौरव बने टॉपर 

मालूम हो की बीते दिनों गुरुवार को बिहार लोकसेवा आयोग ने 65वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया था। परीक्षा में रोहतास के रहने वाले गौरव सिंह (Gaurav Singh BPSC Topper) ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि चंदा भारती (Chanda Bharti BPSC Topper) दूसरे स्थान।