Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, तुरंत देखें अपने जिले का हाल
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है, बिहार के अधिकांश जिलों में लोग धुप और गर्मी से तबाह थे लेकिन मौसम में बदलाव से लोगों को रहत मिली है।
मानसून ने बिहार में रफ्तार पकड़ ली है, इसी बीच बिहार के कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तो आइए जानते है बिहार के अलग अलग जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार के नदियों में आया भूचाल, इन जिलो में रवाना हुई NDRF की टीम
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आठ जिलों के सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधुबनी और पूर्णिया में भारी वर्षा की चेतावनी है।
जबकि पटना समेत शेष भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने व हल्की वर्षा के आसार है।

विभाग का येलो अलर्ट जारी
मौसम कार्यालय ने अररिया, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया, जबकि गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढी के लिए तूफान की चेतावनी दी गई।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को अगले 16 जुलाई तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-5 तक pic.twitter.com/ZZgWeZLCka
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) July 12, 2023
इस वजह से नहीं हो रही है बारिश
बिहार में कम दबाव का केंद्र न बनने के कारण कोई भी मॉनसूनी सिस्टम बिहार की तरफ आकर्षित नहीं हो रहा है, यही वजह है कि बिहार के अधिकांश हिस्से खासतौर से दक्षिण बिहार के इलाकों में बारिश का दौर अभी थमा सा लग रहा है।

बिहार में अब तक 33% कम बारिश
कुल मिलाकर, बिहार में अब तक 33% कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 1 जून से 12 जुलाई तक सामान्य बारिश 301.5 मिमी के मुकाबले 202.6 मिमी वास्तविक बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें: MSSCY: महिलाओं के लिए वरदान है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, दो साल में सरकार देगी 31000 रूपए का ब्याज

