Bihar Flood: भारी बारिश से बिहार के नदियों में आया भूचाल, इन जिलो में रवाना हुई NDRF की टीम

Bihar Flood

Bihar Flood-बिहार राज्य में बाढ़ को लेकर जारी हुआ आपदा प्रबंधक का सबसे बड़ा अलर्ट, राज्य भर में मॉनसून चारों तरफ अपना पांव पसार चुका है। ऐसे में अब लोगों को सावधान व सचेत रहने की है जरूरत बारिश ने माहौल तो ठंडा कर दिया है, लेकिन कहीं ना कहीं लोगों के लिए परेशानी दोगुनी कर दी है।

बाढ़ से निपटने के लिए सरकार है तैयार

बिहार राज्य के सभी नदी और नाहर बारिश के कारण उफान पर हैं सैकड़ों शहरी इलाके एवं ग्रामीण इलाकों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। चारों तरफ सड़क और नाले पानी से भरे हुए हैं ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गांव के लोगों को हो रही है। नहर में अधिक पाने के कारण तेजी से हो रहा है कटाव 

ऐसे में गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है कब पानी का बहाव पूरे गांव को बाहर ले जाए यह कोई नहीं जानता ऐसे में लोगों को सतर्क व सावधान रहने की है जरूरत सरकार के द्वारा कटाव को बचाने के लिए की जा रही है अथक प्रयास

Bihar Flood
बरसात के कारण नदियों में आया भूचाल

सभी को सचेत रहने की है जरूरत

बिहार सरकार बाढ़ को लेकर बिल्कुल ही सचेत हो चुकी है और निर्देश जारी कर विभागीय अधिकारी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बिहार के हर जिला के आपदा प्रबंधक के प्रमुख से बाढ़ की समस्या पर बात की है और इससे निपटने की खास सलाह दी है।

सभी जिला में तैनात अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर अपनी ओर से तैयारी पूरी रखनी है प्रभावित बाढ़ वाले सभी इलाकों का लगातार जायजा लेना है और उस इलाके में होने वाले तमाम गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।

ये भी पढ़े:-Longest Barrage Of World: बिहार में स्थित है दुनिया का चौथा सबसे लंबा बराज, रोजाना दूर-दूर से आते हैं हजारों सैलानी

इन जगहों पर पहुंच चुकी है NDRF की टीम

बरसात अपने चरम सीमा पर है और सभी नदी लगभग लगभग अब भर चुके हैं इसी को देखते हुए सरकार ने एनडीआरएफ की टीम को बिहार के प्रमुख इलाके जैसे मोतिहारी, दरभंगा, किशनगंज, सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर में एनडीआरएफ की टीम रवाना कर दी है।

लोगों को ना हो किसी तरह की परेशानी इसका पूरा ख्याल रख रही है आपदा प्रबंधक, बता दें कि वैसे इलाके जहां पर प्रत्येक साल बाढ़ आ जाती है उस इलाके में एनडीआरएफ की टीम सभी जरूरत के लिए है तैयार, एनडीआरएफ की टीम के गांव आ जाने के बाद गांव वाले लोगों को काफी सहूलियत मिली है।

Bihar Flood
सावधान रहने की है जरुरत

जरूरत वाले चीजों का रखा गया है ख्याल

बाढ़ के दौरान सभी जरूरत वाले चीजों का रखा गया है खास ख्याल जैसे इमरजेंसी मेडिकल सुविधा, विभिन्न स्थल पर शुद्ध पानी का व्यवस्थ, पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, नवजात बच्चों का टीकाकरण मछरदानी आपदा में रहने की सुविधा इत्यादि सभी अन्य महत्वपूर्ण सुविधा का ख्याल रखेगी टीम।

बाढ़ के दौरान सबसे अधिक सतर्क और सावधान रहने की है जरूरत, इस लेख के माध्यम से हम आपको पहले ही अलर्ट कर रहे हैं ऐसे में अब आपकी जिम्मेदारी अपना ख्याल रखना होगा। यह खबर अगर आपको अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तों और परिवार वाले को व्हाट्सएप के माध्यम से जरूर साझा करें।

ये भी पढ़े:-Bihar Police: बिहार में पुलिस थाना का नहीं लगाना होगा चक्कर, मोबाइल से रिपोर्ट कीजिए अपनी समस्या, तुरंत होगी कारवाई