दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई यात्रियों की बैठने की क्षमता, जल्द ही नए लुक में दिखेगा एयरपोर्ट

दरभंगा एयरपोर्ट आये दिन यात्रियों को लेकर एक नया कृतिमान सेट करते आ रहा है, कई बड़े एयरपोर्ट्स के मुकाबले यहाँ से अधिक लोग यात्रा करना शुरू कर चुके है ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल भवन में यात्रियों के बैठने की क्षमता का विस्तार किया है।

पहले टर्मिनल भवन में 180 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर 230 किया गया है, इस काम के लिए कर्मिशयल स्पेश को अब एक साथ मिलाया गया है। इसके बाद अब टर्मिनल के अंदर का लुक भी बदल गया है।

लगती है भीड़

बताते चले कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए सीटिग कैपिसिटी को बढ़ाया जाना बहुत ही जरुरी था, चुकी फ्लाइट्स का टाइमिंग थोड़े अंतराल पर है इसी वजह से यात्रियों की संख्या तीन सौ से अधिक हो जाती है। इसके कारण टर्मिनल भवन के अंदर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।  

बहुत ही जल्द होगा विस्तार

बहुत ही जल्द दरभंगा एयरपोर्ट एक नया लुक में दिखने वाला है जिसके लिए काम चल रहा है, नए टर्मिनल भवन व रनवे विस्तार के लिए भूमि-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होती ही इसका शुरू कर दिया जायेगा। बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल इनक्लेव व रनवे विस्तार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 78 एकड़ जमीन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है।