बड़ी खुशखबरी: पटना से रांची के बाद हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जारी हुआ समय सारणी और रूट
Ranchi Howrah Vande Bharat-जैसा की आप सभी को पता होगा कि आज से कुछ दिन पहले बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी। लोगों ने इस ट्रेन पर खूब प्यार दिखाया, और इस खबर के बाद आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।
बहुत जल्द हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
आपको बता दें कि बहुत जल्द रांची से हावड़ा के बीच में वंदे भारत ट्रेन चलाने का सपना पूरा होने वाला है। ट्रेन चलाने का समय सारणी व रूट भी तैयार है बस अब देरी है तो मुख्य अतिथि के द्वारा हरी झंडी दिखाने की, रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को होगा काफी सुविधा कम समय में पूरा हो जाएगा सफर
रांची के स्थानीय सांसद संजय सेठ में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत आने वाले दुर्गा पूजा से पहले हो जाएगी इसकी तारीख की घोषणा रेल मंत्रालय के द्वारा बहुत जल्द की जाएगी। इस एक्सप्रेस को चलने से मुख्य रूप से व्यापारियों को लाभ मिलने वाला है जो अपने किसी निजी काम से कोलकाता से रांची का सफर करते हैं।
ये भी पढ़े:-पटना-रांची वंदे भारत के किराया में होगी कटौती, सस्ते में पूरा होगा सफर; जानें कितना होगा नया किराया
झारखंड का दूसरा वंदे भारत एक्सप्रेस
इस खबर ने पूरे झारखंड वासियों को खुशी मिला है। आपको बता दें कि आज से कुछ सप्ताह पहले पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरुआत होने पर रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| जिसे देखकर लोगों में वंदे भारत ट्रेन को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखा गया था और ऐसे में यदि 1 महीने के अंदर दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिल जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है।
रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का समय-सारणी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को सिकंदराबाद में भारतीय रेलवे टाइमटेबल कमेटी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने पर बातचीत हुआ । बैठक में ट्रेन का समय सारणी व रूट की मंजूरी दे दी गई।

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत झारखंड की राजधानी रांची से सुबह 5:20 पर होगी उसके बाद लगभग 6 घंटा 35 मिनट के बाद हावड़ा पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी ओर से बात करें तो या ट्रेन हावड़ा से दोपहर 3:30 पर खुलेगी और रांची 10:10 रात्रि में पहुंच जाएगी।
रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट
ट्रेन की शुरुआत राजधानी रांची से होगी उसके बाद बोकारो धनबाद वह आसनसोल होते हुए हावड़ा पहुंच जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ट्रेन के चलने से ना केवल रांची के निवासी को फायदा होगा |बल्कि धनबाद वह बोकारो के यात्रियों को भी होगा लाभ। इस ट्रेन के परिचालन के बाद धनबाद और बोकारो के लोगों को रांची आने में होगा आसानी । पलक झपकते ही पूरा हो जाएगा सफर

