IPS सागर झा की मां बनी मुखिया, जीत के बाद कहा- गांव के बेटों को अपने बेटे जैसा बनाउंगी

नवादा में BMP में पोस्टेड युवा IPS अधिकारी सागर कुमार झा की माता सविता देवी सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित चैनपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया बन गई है। सविता देवी ने अपने निकटत प्रतिद्वंदी को 350 मतों के अंतर से शिकस्‍त दी है। सागर झा ने वर्ष 2018 में UPSC की परीक्षा में 13वां रैंक हासिल किया था।

दादा रहे थे 35 साल तक मुखिया

इस सीट से सविता देवी पहली बार मुखिया चुनाव में जीत दर्ज किया है जबकि इससे पहले IPS सागर झा के दादा चंद्रमोहन झा यहां से करीब 35 साल तक मुखिया रहे हैं। अब उनकी विरासत को उनकी बहू ने आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।

जीत के बाद क्या कहा सविता देवी ने

चुनाव में मिली जीत के बाद सविता देवी ने कहा कि जनता के काम में मुझे कोई भी परेशानी होगी तो बेटे से मदद लुंगी। जैसे मेरा बेटा है, वैसे पंचायत के सभी बच्चे को बनाऊंगी। जैसे मेरा बेटा सागर आईपीएस बना है, उसी तरह मेरे गांव के अनेकों बच्चे बनेंगे तो मुझे काफी खुशी होगी। मैंने संकल्प लिया है कि गांव को आदर्श पंचायत बनाएंगे।

2018 बैच के IPS हैं सागर

सागर कुमार झा साल 2018 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं जो फ़िलहाल मोतिहार में पोस्‍टेड हैं। सागर झा भी समाज सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेते हैं। हर साल वह गांव के 10 गरीब छात्रों को निजी खर्च पर इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करवा रहे हैं। यह काम वह पिछले दो साल से कर रहे हैं।