बिहार: चार शादी के बाद पांचवीं की तैयारी कर रहे बेटे को पिता ने रोका, कुल्हाड़ी से प्रहार कर पिता को मार डाला
बिहार के जमुई से एक बेहद ही दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, चार शादी के बाद पांचवीं शादी रचाने की तैयारी कर रहे बेटे को जब पिता ने रोका तो युवक ने कुल्हाड़ी के प्रहार से पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जिले के गिद्धौर थाना अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव के महादलित टोला की है। मृतक कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया महादलित टोला का माधो मांझी (62) था।
स्थानियों लोगो ने बताया कि माधव मांझी का मंझला बेटा 35 वर्षीय कल्लू मांझी अब तक चार शादी कर चुका है और पांचवी शादी की जिद कर रहा था। इस पर माधव मांझी ने मना कर दिया और कहा कि जो पहले शादी किए हो उसकी देखभाल अच्छे से करो। कल्लू मानाने को तैयार नहीं हुआ और अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसके पिता ने मन कर दिया।
गुस्से में आकर कल्लू बाहर चला गया और पड़ोस में जाकर शराब पी और रात को करीब दस बजे घर आया और हंगामा करने लगा। पिता ने विरोध किया तो कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खैरा थाना को दी। सूचना मिलते ही खैरा थाना से मामले की जांच करने आये एएसआई राजेश पासवान एवं एसआई शंभु शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है।

