पटना: विशेष जहाज से 300 रूपए में होगी गंगा की सैर, जानिए क्या होगा खास, इस दिन होगी शुरुआत

बिहार की राजधानी पटना में बहुत ही जल्द आप गंगा की लहरों पर सैर कर पाएंगे, सैलानियों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि फ्लोटाफे क्रुजेज की ओर से आठ अक्टूबर से गंगा में एम वी अल्फा (पानी जहाज) का संचालन किया जाएगा।

300 रूपए में दो घंटे की सैर

सैलानियों को मात्र 300 रुपये में दो घंटे तक गंगा की लहरों का सैर कराया जायेगा, यह जहाज सप्ताह के सभी दिन दोपहर 4:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक संचालित की जाएगी। जहाज दो घंटे के गंगा में छह किलोमीटर की सैर कराया जाएगा

यह एनआइटी घाट से खुलकर विभिन्न घाटों की सैर कराते हुए गंगा के टापू का भी भ्रमण कराएगा, दो घंटे के इस यात्रा में कुल 6 किलोमीटर की सैर कराई जाएगी।

क्या है जहाज की विशेषता

पानी का यह जहाज कई तरह से विशेष होने वाला है, एक तरफ जहाँ यह पूरी तरह वातानुकूलित है तो जहाज में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी मौजूद है।

जहाज में लोगों को फिल्म ‘पाटलिपुत्र से पटना तक’ के माध्यम से पाटलिपुत्रा का इतिहास भी दिखाया जाएगा। विशेष आयोजन के लिए जहाज को तीन घंटे के लिए 12 हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है। एक बार में 40 लोग जहाज पर बैठकर सैर कर सकते हैं।