बिहार के इन 8 जिलों में कल शुरू होगा बालू खनन, बढ़ी हुई कीमतों से मिलेगी राहत, आमलोगों को राहत

बिहार में एनजीटी के निर्देशों के अनुसार एक जुलाई से 30 सितंबर तक बालू खनन पर रोक लागू था लेकिन इसके बाद अब कल शुक्रवार से आठ जिलों के बालू घाटों में फिर से बालू का खनन शुरू हो जायेगा।

बालू खनन पर रोक लागू होने की वजह से बालू काफी महँगी कीमत पर मिल रही थी लेकिन बालू का खनन शुरू होने पर आमलोगों को राहत मिलेगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

इन जिलों में खनन होगा शुरू

कल 1 अक्टूबर से रोक हटते ही कल से एक बार फिर बालू खनन का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी बालू खनन बिहार के सिर्फ 8 जिलों में शुरू हो सकेगा। बिहार के बक्सर, अरवल, नवादा, बांका, वैशाली, बेतिया, मधेपुरा, किशनगंज जिले में शुक्रवार से बालू खनन का कार्य शुरू होगा।

बंदोबस्ती की समय सीमा बढ़ी

बताया जा रहा है की सरकार ने पुराने बंदोबस्तधारियों को अगले तीन महीने तक बंदोबस्ती की समय- सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है, ऐसे में इन आठ जिलों में पुराने बंदोबस्तधारी ही बालू का खनन करेंगे. वहीं, अन्य आठ जिले में बालू घाटों की बंदोबस्ती टेंडर के माध्यम से होगी. इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।

दरअसल रेत खनन पर रोक के चलते बालू बहुत महंगी बेची जा रही है, रेत की कालाबाजारी भी जोरों पर है। रेत माफिया अनाप-शनाप पैसों पर बालू बेच रहे हैं. बालू का खनन शुरू होने पर आमलोगों को राहत मिलेगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी।