बिहार: सैलून चलने वाला अशोक रातोरात बन गया करोड़पति, 50 रू की ड्रीम 11 टीम ने बदली किस्मत
बिहार के मधुबनी के अंधराठाढी प्रखंड के ननौर चौक पर सैलून दुकान चलाने वाले अररिया संग्राम निवासी अशोक रातोरात करोड़पति बन गए, और यह संभव हो पाया है आइपीएल (IPL) टूर्नामेंट के बदौलत। जी हाँ अशोक ने मोबाइल एप से ड्रीम एलेवन (Dream 11) टीम बनाकर इनाम जीतने के मौके को लपक लिया।
अशोक को यह इनाम रविवार को खेले गए चेन्नई व कोलकाता (CSKvsKKR) के आइपीएल (IPL) मैच में पचास रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन (Dream11) में टीम बनाने पर मिला है, इस इनाम के तहत उसे तीस फीसदी की कटौती कर कुल 70 लाख रुपये मिलेंगे। अशोक को इसका आधिकारिक फोन भी आ चुका है।
सैलून चलाते है अशोक
पेशे से अशोक एक नाई है जो ननौर चौक पर अपना एक छोटा सा सैलून चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं, रविवार के दिन खेले गए चेन्नई व कोलकाता के मुकाबले में पचास रुपये लगाकर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमायी।
टैक्स कटने के बाद मिलेंगी 70 लाख की धनराशि
अशोक के द्वारा बनायी गयी टीम के सभी खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्हें करोड़पति बना दिया, इससे पहले भी अशोक हर मैच में अपनी टीम बनाते थे लेकिन कभी उसे इनाम नहीं मिला था। आपको बता दे कि अशोक को 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद 70 लाख की धनराशि मिलेगी, वहीं फोन द्वारा उन्हें एक से दो दिन में उनके खाते में इनाम का पैसे भेज दिये जाने की बात कहीं गयी है।
बनाएंगे अपने सपनों का घर
इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद अशोक ने बताया कि सबसे पहले वह अपना कर्ज चुकता करेंगे फिर अपने सपना का घर बनाएंगे। हालाँकि उन्होंने कहा है कि वह जिस काम से यहां तक पहुंचे हैं, उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। ड्रीम इलेवन की ओर से उन्हें मैसेज व फोन द्वारा करोड़पति बनने की सूचना देते हुए बधाई दी गयी है।
घर में जश्न का माहौल
अशोक के इस जीत पर चारों तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है, पिता महेश कुमार, माता, भाई, पत्नी और बच्चों सभी काफी खुश है। अशोक के करोड़पति बनने पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

