बिहार: सरकारी स्कूल के बच्चों को भोजन से पहले मिलेगा नाश्‍ता, इन जिलों से होगी शुरुआत

बिहार में बहुत ही जल्द सभी स्कूली बच्चों का हेल्थ कार्ड तैयार कर उन्हें मध्याह्न भोजन के साथ सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा, केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर अमल करते हुए अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखे जाने की कवायद तेज हो गई है जिसके लिए शिक्षा विभाग अपने स्तर से इसपर काम कर रही है। इस योजना के बिहार के 72 हजार प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1.66 करोड़ बच्चों को लाभ मिलेगा।

इन जिलों से होगी शुरुआत

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार ने प्री-नर्सरी और प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए मध्याह्न भोजन से पहले नाश्ता देने की योजना को सहमति दी है, वर्तमान में बच्चों को स्कूल में सिर्फ मध्याह्न भोजन ही दिया जाता है।

ऐसे में जिन जिलों में कुपोषण का प्रभाव ज्यादा है वहां से इसके शुरुआत की जायेगा जिसके तहत सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड भी तैयार होगा। यूनिसेफ की मदद से बच्चों की सेहत का सर्वेक्षण भी कराया जाएगा।

प्री-नर्सरी के बच्चों को भी मिलेगा खाना

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक प्री-नर्सरी के बच्चों को भी मध्याह्न भोजन से पहले पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा।, आपको बता दे कि मध्याहन भोजन की तरह नाश्ता स्कूल के किचेन में नहीं बल्कि क्षेत्रीय स्वयंसेवी या महिला संगठनों की मदद से तैयार कराया जाएगा।

हेल्थ कार्ड और नाश्ते की योजना के साथ मध्याह्न भोजन की योजना को विस्तार देने की भी तैयारी है। अब इसके दायरे में प्री-प्राइमरी या बाल वाटिका भी होगी। अभी इस पूरी स्कीम के दायरे में पहली से आठवीं तक के ही बच्चे शामिल हैं।