BPSC में टॉप करने वाले पटना के ओम प्रकाश गुप्ता ने UPSC किया क्रैक, पिता चलाते हैं किराना स्टोर

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से शुक्रवार की शाम 2020 के परिणाम जारी किए गए, बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम ने पूरे भारतवर्ष में टॉप किया है वहीँ टॉप 10 लिस्ट में तीन बिहारी छात्रों ने अपना नाम दर्जा कराया है। इसी कड़ी में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा (BPSC) में टॉप करने वाले पटना के ओम प्रकाश गुप्ता ने 339वीं रैंक पाकर यूपीएससी फतेह की है। यह उनका तीसरा प्रयास था।

पिता चलाते है किराना स्टोर

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा के सोनारू गांव के रहने वाले ओम प्रकाश एक बेहद ही सामान्य परिवार से आते है, उनके पिता किराना स्टोर चलाते हैं। ओम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि, यूपीएससी 2020 की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करना उनके लिए सपना जैसा है, उन्होंने इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी। खबरों की मानें तो ओम प्रकाश गुप्ता को आईपीएस कैडर मिल सकता है।

बीटेक के बाद कोचिंग में पढ़ना शुरू किया

साल 2012 में आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढाई की और उसके बाद पांच सालों तक एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में गणित सब्जेक्ट को पढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना तैयारी भी जारी रखा।  साल 2018 के BPSC की परीक्षा में ओम प्रकाश को पहला स्थान हासिल हुआ था जबकि UPSC में उनका इंटरव्यू ठीक नहीं गया था जिस वजह से उस साल सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

पूरे गांव में जश्न का माहौल

यूपीएससी में सिलेक्शन के बाद ओम प्रकाश गुप्ता के फतुहा के सोनारू गांव में जश्न का माहौल है वहीं उनका परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है। वहीं ओमप्रकाश गुप्ता ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई बहनों के अलावा गांव वालों को दिया है, जिन्होंने उनके हौसले को हमेशा बरकरार रखा।

ओम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि, “मैं एक सरकारी कर्मचारी के रूप में कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहता हूं। मेरा यही उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर सेवा दे सकूं।”