भारत का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा बिहार में, जानिए कब तक होगा तैयार
जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा भारत के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण बिहार (India Longest Double Decker Flyover Being Built In Chapra Bihar) में किया जा रहा है।
ताजा खबर यह है की बिहार के इस पहले डबल डेकर के निर्माण में असर्वेक्षित भूमि संबंधित समस्या का हल सरकार के निर्देश के आलोक में सारण जिला प्रशासन व भू स्वामियों ने आपसी सहमति के आधार पर तय कर लिया है।
अब बिहार सरकार डबल डेकर निर्माण में उपयोग की जाने वाली जमीन लीज पर अधिग्रहण करेगी। डबल डेकर निर्माण में जिस क्षेत्र की भूमि का मामला कोर्ट में होने के कारण बाधित था वह अब शुरू हो जायेगा।
जिसकी भुगतान राशि सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी दर से दुगनी होगी। इस संबंध में डीएम अमन समीर के साथ भू स्वामियों की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है।
भू स्वामियों ने दर्ज कराई थी आपत्ति
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के परियोजना अभियंता तथा जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा डबल डेकर के निर्माण के लिए चिह्नित 268 भू-स्वामियों की जमीन जिसका कुल रकबा लगभग 61 डिसमिल है। उन्हें सहमति पत्र भी दे दिया गया है।
इनमें से 39 भू स्वामियों ने प्रशासन से सहमति पत्र का प्रोफर्मा मिलने के बाद अपनी स्वीकृति भी दे दी है। लेकिन अबतक 10 भू-स्वामियों द्वारा पूर्व में विभाग द्वारा करायी गयी मापी में अनियमितता की बात बताते हुए आपत्ति भी दर्ज करायी गयी है।
भूमि विवाद के कारण शुरू नहीं हो पाया था निर्माण
डबल डेकर के निर्माण के लिए गांधी चौक से लेकर बस स्टैंड तक आने वाले विभिन्न व्यवसायिक मंडियों में भूमि अधिग्रहण के विवाद को लेकर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
बिहार पुल निर्माण निगम के परियोजना अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि – “जून में भूमि अधिग्रहण की समस्या का निराकरण कर निर्माण कार्य इस क्षेत्र में शुरू कराये जाने के विभागीय निर्णय के आलोक में डीएम के आदेश पर कार्य किया जा रहा है। जिससे सलेमपुर, मौना चौक, मौना नीम आदि व्यवसायिक मंडियों में डबल डेकर निर्माण के लिए पायलिंग आदि का प्रारंभिक कार्य कराया जा सके।”
और पढ़े: पटना पहुंची वंदे भारत तो सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़! देखिए लग्जरी सीट से लेकर टॉयलेट तक
करना होगा 34 करोड़ 83 लाख रुपये का भुगतान
भू स्वामियों एवं जिला प्रशासन की आपसी सहमति के बाद इस पूरी भूमि के सतत लीज पर अधिगृहित करने पर लगभग 34 करोड़ 83 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं इस क्षेत्र में भू स्वामियों के अवस्थित संरचनाओं का मूल्य भी तीन करोड़ 87 लाख 54 हजार रुपये अनुमानित खर्च आयेगा।
ज्ञात हो कि पूर्व में इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय में अतुल कुमार एवं अन्य के द्वारा मामला दायर किये जाने के बाद पटना उच्च न्यायालय ने इस क्षेत्र में कार्य पर रोक लगा दिया था।
अब भू स्वामियों की सहमति मिलने के बाद डबल डेकर निर्माण का कार्य तेज होने की संभावना बढ़ी है। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पूरा होने की अनुमानित तिथि फ़रवरी 2024 रखी गई है।
और पढ़े: Bihar Board के Exam Pattern को अपनायेंगे उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्य, जानिए क्या है खासियत
India Longest Double Decker Flyover: एक नजर
- डबल डेकर की कुल लंबाई – 3.5 किलोमीटर
- निर्माण कार्य शुरू होना था – 7 जून 2018 से
- कार्य का शुभारंभ – जनवरी 2019 से
- कुल लागत – 370.6 करोड़
- कार्य पूरा होने की विस्तारित अंतिम तिथि – फरवरी 2024
- अबतक संपन्न कार्य – 50 फीसदी
- विवादित क्षेत्र की लंबाई – 900 मीटर
और पढ़े: बिहारी किसानों में खुशी की लहर , मिथिला मखाना को मिला GI Tag अब पूरे विश्व में होगा बिक्री

