Bihar के सरकारी स्कूल के बच्चों को लैपटॉप व लाखों का इनाम? BSEB लेकर आया Olympiad Competition 2023

Bseb Olympiad Competition 2023

Bseb Olympiad Competition 2023:नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के हमारे इस नए लेख में आज हम बात करने वाले हैं बीएसईबी ओलंपियाड 2023 के बारे में, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से राज्य के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम बीएसईबी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2023 रखा गया है।

Bseb Olympiad Competition 2023
बिहार के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका

इस प्रतियोगिता के तहत बिहार राज्य के सभी सरकारी स्कूल के कक्षा नौवीं और दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, भाग लिए हुए छात्र छात्राओं को ढेरों इनाम नगद राशि पुरस्कार दिया जाएगा बता दें कि पुरस्कार के रूप में लैपटॉप मिल सकता है।

Bseb Olympiad Competition 2023:Short Information

Name of the Article BSEB Olympiad 2023
Official Website Click Here
Mode Of Apply Via Principal Of Your School
Who Can Apply Class 9th and Class 10th

बिहार के बच्चों के लिए सुनहरा मौका

बिहार ओलंपियाड कंपटीशन 2023 प्रतियोगिता में जो भी छात्र छात्राओं को भागीदारी लेने की इच्छा है वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं यदि आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो इस पूरे लेख को अच्छे से पढ़े इस प्रतियोगिता के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई है।

बिहार ओलंपियाड कंपटीशन से संबंधित कुछ जरूरी बातें

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की तरफ से किया जा रहा है।
  • इस प्रतियोगिता में केवल बिहार राज्य के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।
    यह प्रतियोगिता केवल कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र छात्राओं के लिए है।
  • इस प्रतियोगिता में ढेरों इनामो पुरस्कार विद्यार्थियों के लिए रखे गए हैं।
  • इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक सरकारी स्कूल से साइंस मैथ एवं इंग्लिश विषय  के लिए चार चार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा वही विद्यार्थी ओलंपियाड में भाग लेंगे

प्रधानाध्यापक करेंगे विद्यार्थियों का चयन

बीएसईबी ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए बिहार के प्रत्येक सरकारी विद्यालयों में 31 मई 2023 से 6 जून 2023 के बीच स्कूल के स्थापित प्रधानाध्यापक व हेड मास्टर के द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा चयनित विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जो भी विद्यार्थी मौजूदा समय में कक्षा नौवीं और दसवीं में पढ़ रहे हैं वह इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं इसके लिए आपको अपने विद्यालय के प्रचार से मुलाकात करनी होगी

Bseb Olympiad Competition 2023
मिलेगा लैपटॉप व लाखों रुपए इनाम

तीन प्रकार के है कंपटीशन

बिहार बोर्ड के तरफ से कुल तीन अलग-अलग प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है इसके तहत विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय के ओलंपियाड परीक्षा में बैठ सकते हैं।

  • Bseb Science Olympiad 2023
  • Bseb Math Olympiad 2023
  • Bseb English Olympiad 2023

जिला स्तर पर पुरस्कार

जिला स्तर पर जो भी विद्यार्थी प्रथम स्थान पर आएंगे उन्हें ₹20000 नगर और मेडल दिया जाएगा वहीं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को ₹15000 से पुरस्कृत किया जाएगा वही तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को ₹10000 दिया जाएगा।

राज्य स्तर पर पुरस्कार

बिहार राज्य में जो भी विद्यार्थी टॉप यानी पहले स्थान पर आता है उन्हें एक लैपटॉप और ₹50000 नगद राशि दिया जाएगा वहीं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को ₹25000 तथा एक लैपटॉप और मेडल से नवाजा जाएगा वहीं तीसरे स्थान वाले को भी लैपटॉप और ₹10000 नगद राशि मिलेगा