बिहार: दादा चाहते थे बड़ा अधिकारी बने पोता, बिना कोचिंग पूर्णिया के आशीष को मिला 52वां रैंक
UPSC की परीक्षा में बिहार के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारतवर्ष में बिहार का नाम रौशन किया है, बिहार के पूर्णिया जिले के महबूब खान टोला निवासी इनकम टैक्स वकील सुशील कुमार मिश्रा और गृहिणी ज्योति मिश्रा के पुत्र आशीष कुमार मिश्रा (Ashish Kumar Mishra UPSC 2020) ने 52 वां रैंक हासिल कर अपने दादा दादी के अरमानों को पूरा करने के साथ जिले का भी नाम रोशन कर दिया है।
दूसरी बार मिली सफलता
आशीष कुमार मिश्रा (Ashish Mishra) ने UPSC की परीक्षा में दूसरी बार में सफलता हासिल किया है, उन्होंने अपने पहले प्रयास में इंटरव्यू फेस किया था लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था। आशीष कुमार मिश्रा ने डॉन बॉस्को स्कूल के बाद ब्राइट कैरियर और उसके बाद मिल्लिया कान्वेंट से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद बीएचयू से आईआईटी की डिग्री हासिल की है।
आशीष के इस सफलता ने पूरे परिवार और समाज का मान बढ़ाया है, उनके इस रैंक से परिवार उत्साहित है और खुशियां मना रहा है। वही शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां संदेश प्राप्त हो रहे हैं। सभी लोग आशीष की पढ़ाई के प्रति लगनशीलता की प्रशंसा कर रहे हैं।
दादा दादी के सपने को किया साकार
सफल आशीष के माता पिता बताते है कि पुत्र की सफलता में उनके दादा स्वर्गीय राजदेव मिश्रा और दादी स्वर्गीय चंद्रावती देवी की प्रेरणा अहम है, आशीष ने अपने दादा के सपने को साकार कर दिखाया है। आशीष के दादा दादी चाहते थे कि आशीष बड़ा अधिकारी बने जिसे आशीष ने अपने मेहनत के बल पर पूरा कर दिया है ।
बिना कोचिंग मिली सफलता
आशीष के पिता सुशील कुमार मिश्रा जी बताते है कि, आशीष ने अपने मेहनत के बल पर पूरा कर दिया है। आशीष ने यूपीएससी की परीक्षा को लेकर कभी कोचिंग नहीं की। वह दिल्ली में लाइब्रेरी ज्वाइन कर अपनी पढ़ाई जारी रखा था।

