लालू परिवार में नन्ही परी का आगमन,खुशी से खिल उठा परिवार-देखें तस्वीरें

tejaswi ki beti photo
tejaswi ki beti photo
पिता बन गए तेजस्वी यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए सोमवार का दिन खास रहा. दरअसल सोमवार को लालू परिवार में एक नये मेहमान(Tejashwi Yadav Beti Ka Photo)  का आगमन हुआ. लालू प्रसाद के घर में लक्ष्मी के रूप में नयी मेहमान आयी. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को सोमवार को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई. जैसे ही राजश्री मां बनी लालू परिवार सहित उनके चाहने वालों के बीच पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई.

वीडियो देखे   Click Here  

tejaswi ki beti photo
लालू यादव और राबड़ी देवी ने एक साथ तस्वीरें

सबसे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद से लालू परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया. खुद पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे लालू प्रसाद भी अपने आप को रोक नहीं पाए और पोती को देखने के लिए अस्पताल जा पहुंचे.

tejaswi ki beti photo
दादा दादी मैं देखा गया अलग उत्साह

इस दौरान लालू प्रसाद ने भी पोती के मुलाकात की पहली तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से तस्वीरों के माध्यम से पोस्ट की हैं जो लगातार वायरल हो रही है. लालू ने अपनी पोती को न केवल गोद में खिलाया बल्कि उसे पुचकारा भी. दादा की गोद में नवजात भी काफी आकर्षक और सुकुन में खेलती दिख रही है. लालू प्रसाद के साथ-साथ पोती को देखने तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी भी पहुंची हैं.

tejaswi ki beti photo
तेजस्वी यादव की बेटी का पहली क्यूट तस्वीरें

लालू-राबड़ी दोनों बच्ची को खेलाते और मुस्कुराते दिख रहे हैं. लालू ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी पोती और परिवार जिसमें तेजस्वी, राजश्री भी मौजूद हैं की तस्वीरें शेयर की है. लालू ने लिखा है अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है. आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं|

tejaswi ki beti photo
समर्थकों में खुशी की लहर