एक बार फिर से बिहार को बदनाम करने की कोशिश,स्टेशन पर ही चला दी गई गंदी फिल्म-देखें तस्वीरें
Patna Station Viral Video-बिहार की राजधानी पटना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब स्टेशन पर लगे स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने लगी। इस दौरान वहां यात्री भी मौजूद थे, जो यह दृश्य देखकर शर्मिंदा हो गए।

इस हरकत से पटना रेलवे स्टेशन हुआ शर्मसार
कुछ यात्री तो भड़क गये और रेलवे अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग रेलवे अधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
TV स्क्रीन पर जिस वक्त एडवर्टाइजमेंट से जुड़े वीडियो(patna station viral video) चलाए जाने थे, उसी दौरान विज्ञापन के बदले अश्लील वीडियो टेलीकास्ट हो गया।

वीडियो चलने के तुरंत बाद आरपीएफ की टीम ने कसा शिकंजा
प्लेटफॉर्म पर लगी TV पर अश्लील वीडियो का टेलीकास्ट हो रहा है, इस बात का पता स्टेशन मैनेजर या ड्यूटी पर मौजूद रेलवे के किसी भी अधिकारी को नहीं थी। इस बात की जानकारी प्लेटफॉर्म पर मौजूद पैसेंजर्स ने RPF और GRP को तत्काल दी। इसके बाद RPF ने तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म बंद करने को कहा।

इसके बाद RPF हरकत में आई। उस एजेंसी के लोगों से बात की, जिनके जिम्मे पटना जंक्शन पर लगे TV पर वीडियो दिखाने की जिम्मेदारी है। फिर RPF ने ही अपने कंट्रोल रूम से दानापुर रेल डिवीजन के अधिकारियों को इस मामले के बारे में बताया।
एजेंसी में छापा, अश्लील फिल्म देखते मिले कर्मी
इस घटना के बाद विज्ञापन एजेंसी के कंट्रोल में छापेमारी की गई तो वहां के कर्मचारी अश्लील फिल्म देखते पाए गए। हालांकि RPF को देखते ही उन लोगों ने तत्काल इसे डिलीट कर दिया।
]सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी के मालिक को बुलवाया गया है।

सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर हुआ ऐसा
पटना जंक्शन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं। कुल 3 फुटओवर ब्रिज हैं। सभी पर TV लगे हैं। पर RPF पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार ने अपनी जांच के बाद दावा किया कि अश्लील वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर टेलीकास्ट हुआ है।

सुबह 9.56 बजे से 9.59 बजे तक तीन मिनट टेलीकास्ट हुआ था। एजेंसी के कंट्रोल में छापेमारी की गई तो वहां के कर्मचारी अश्लील वीडियो देखते पाए गए। एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी के मालिक को भी बुलाया गया है।
प्लेटफॉर्म 10 पर चली वीडियो
ये वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर कैसे चला इस मामले पर दानापुर रेल डिवीजन के सीनियर RPF कमांडेंट प्रकाश पांडा से बात की गई। उन्होंने बताया कि RPF भी इसी पॉइंट पर जांच कर रही है। क्योंकि, अभी तक उनकी जांच में प्लेटफॉर्म नंबर 10 के गेट नंबर 5 के पास लगे TV स्क्रीन पर ही अश्लील वीडियो चला है।
जबकि, हर प्लेटफॉर्म की TV पर दिखाया जाने वाला वीडियो सेंट्रलाइज्ड तरीके से टेलीकास्ट किया जाता है। इस कारण अब हर प्लेटफॉर्म के CCTV के फुटेज को खंगाला जा रहा है।


