बिहार के लाल ने GATE एग्जाम में लहराया परचम,टॉपर की सूची में शामिल होकर किया नाम रौशन

74th rank at All India level

74th rank at All India levelआईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. एग्जाम रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट आने के बाद से ही कहीं खुशी और कही गम का माहौल है.

गेट परीक्षा में बिहार के सीवान के लाल अनीश कुमार सिंह ने ऑल इंडिया में 74वां रैंक हासिल किया है. जिले के सदर सदर प्रखंड अंतर्गत कलिंजरा निवासी अनीश कुमार सिंह ने गेट एयरोस्पेस में यह कामयाबी हासिल की है. इससे उनके परिवार और रिश्तेदार काफी खुश हैं.

74th rank at All India level

अनीश के माता-पिता की इच्छा थी कि वो गेट क्वालीफाई कर आईटी से एमटेक करे. अनीश ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता की इस इच्छा को पूरा कर दिया है. अनीश अपने माता-पिता को आदर्श और गुरु को मानते हैं. जिन्होंने उनको काफी सपोर्ट किया.

7 से 8 घंटे पढ़ाई के बाद निकाला गेट परीक्षा

अनीश कुमार सिंह बताते हैं कि गेट एग्जाम के लिए वो रोजना सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में गेट एयरोस्पेस में आल इंडिया लेवल पर 74वां रैंक हासिल किया. उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद व गुरु के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है.

74th rank at All India level

अनीश ने बताया कि बीटेक के दौरान ही उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी. आखिरी बार 217 रैंक आया था. इसके एक वर्ष इतंजार के बाद उन्होंने फिर से एग्जाम दिया और इस बार 74वां रैंक हासिल करने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि वो पहले आईटी से एमटेक करेंगे, उसके बाद नौकरी का प्रयास करेंगे.

राजस्थान के कोटा में रहकर की पढ़ाई

अनीश ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई है. जबकि, राजस्थान के कोटा में रहकर उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद राजस्थान टेक्निकल इंस्टीट्यूट से बीटेक किया है. साथ ही, गेट की दोनों परीक्षाओं की तैयारी की और एग्जाम दिया. पढ़ाई की बदौलत ही बेहतर परिणाम लाने में सफल हो सके हैं.

74th rank at All India level

वर्तमान में अनीश अपने पैतृक गांव सीवान सदर ब्लाक के कलिंजरा में है. उनके पिता एक निजी विद्यालय में शिक्षक व माता गृहणी हैं. अनीस अपने माता-पिता के इकलौते संतान हैं.

    सीवान सदर ब्लॉक के कलिंजरा के रहने वाले अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गेट एग्जाम के लिए वो रोजना सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में गेट एयरोस्पेस में आल इंडिया लेवल पर 74वां रैंक हासिल किया. उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद व गुरु के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है