रितिका ने साड़ी पहनकर पार्टी में ढाया कहर,रोहित ने भी लगाये ठुमके-देखे तस्वीरे

Ritika Sajdeh SAREE LOOK

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे स्क्वॉड घोषित करते समय यह ऐलान किया था कि रोहित पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे.

Ritika Sajdeh SAREE LOOK

बोर्ड ने रोहित को पहले वनडे से बाहर होने की वजह निजी कारण बताया था. हालांकि बाद में पता चला कि रोहित अपने साले की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहले वनडे से दूरी बनाई थी. रोहित की पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं

Ritika Sajdeh SAREE LOOK

रितिका सजदेह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला फोटो जो शेयर किया है उसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं. रितिका ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है. उनके साथ रोहित भी मेहंदी कलर के कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं.

रितिका के भाई सहित उनके पैरेंट्स भी फोटो में नजर आ रहे हैं. रितिका इस फोटो में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं जबकि हिटमैन देसी स्टाइल में बहुत स्टाइलिश दिख रहे हैं

Ritika Sajdeh SAREE LOOK

रितिका सजदेह ने जो दूसरी फोटो शेयर की है उसमें उनके भाई और भाई फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. भाई के चेहरे पर बड़ी स्माइल है. यह कपल बेहद खूबसूरत दिख रहा है.

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का एक दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे. यह वीडियो भी रितिका के भाई की शादी का बताया जा रहा था. दोनों पंजाबी गाने पर एक साथ फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आ रहे थे. रितिका को साड़ी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं

Ritika Sajdeh SAREE LOOK

रोहित शर्मा के साले कुणाल सजदेह की शादी में हिटमैन और रितिका सहित उनकी बेटी समायरा ने भी खूब एंज्वॉय किया. रितिका ने एक फोटो समायरा की भी शेयर की है जिसमें वह अपने मामा और मामी के साथ नजर आ रही हैं.