बांका – राजगीर ही नहीं बिहार के इन 6 जगहों पर जल्द लगेगा रोपवे, राज्य में होगा पर्यटन का विस्तार
बिहार में टूरिज्म इंडस्ट्री (Bihar Tourism) को बढ़ावा दिया जा रहा है एक एक करके टूरिज्म के क्षेत्र में राज्य सरकार तरह तरह के विकास कार्यों को सम्पादित कर रही है, इसी कड़ी में बीते दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने बांका जिले के बौंसी प्रखंड स्थित मंदार पर्वत पर रोपवे (Mandar Ropeway) का उद्घाटन किया।
बता दे कि राजगीर (Rajgir) के बाद बांका में यह राज्य का दूसरा रोपवे है, उद्घाटन के बाद समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी छह अन्य जगहों पर भी रोपवे शुरू करने का निर्णय है। एक-एक कर सबका निर्माण किया जायेगा, ताकि पर्यटकों को जाकर देखने का मौका मिले।
बांका में रोपवे का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ” पहले यहां (मंदार पर्वत) पहुंचना मुश्किल था, लेकिन अब वैसी बात नहीं है। यहां आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया है. पर्यटकों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने कहा कि बांका में कई ऐतिहासिक चीजें सामने आयी हैं. इसको लेकर काम किया जा रहा है।
- रोहतासगढ़ किला : लागत 7.35 करोड़
- कैमूर जिले में मुंडेश्वरी मंदिर : लागत 7.35 करोड़
- गया जिले में ब्रह्मयोनि : लागत 4.24 करोड़
- गया जिले में ढंगेश्वरी पर्वत : लागत 8.43 करोड़
- गया जिले में प्रेतशिला पर्वत : लागत 10.48 करोड़
पर्यटन स्थलों पर रोपवे (Ropeway) के निर्माण से पर्यटकों की संख्या में एक उछाल देखा जाता है, ऐसे में इन जगहों पर रोपवे के निर्माण के बाद पर्यटन को कही न कही विस्तार मिलने वाला है। अगर राज्य सरकार चीज़ें ठीक ढंग से करे तो राज्य को पर्यटन के दृष्टिकोण से भी देखा जाने लगेगा।

