जीत का वह पल जब थम गई सबकी सांसे,नाटू-नाटू गाने ने रचा इतिहास,भारत में जश्न का माहौल-देखे तस्वीरे

oscar award natu natu song

Oscar  में भारत का जलवा

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया है और अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ पूरे देश भी जश्न में डूब गया है.

oscar award natu natu song
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने एक बार फिर देश को प्राउड फील कराया है

इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था और इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को हराकर ‘नाटू-नाटू’ ने बाजी मार ली.

पूरे भारत में खुशी का माहौल

वहीं ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम फूली नहीं समा रही है. जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने ‘नाटू-नाटू’ के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया.

oscar award natu natu song
‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी से झूमी टीम

इनके चेहरे पर इस अवॉर्ड की जीतने की खुशी देखते ही बन रही थी. बता दें कि ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है. पिछले साल अमेरिका में फिल्म की रिलीज के बाद ‘आरआरआर’ सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ग्लोबल सेंसेशन बन गया.

एमएम कीरावणी अवार्ड मिलने के बाद स्टेज पर झूम उठे

‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है और चंद्रबोस ने इसे लिखा है और इस गाने तो जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है. ये गाना हिंदी में “नाचो नाचो”, तमिल में “नट्टू कूथु” और कन्नड़ में “हल्ली नातु” के रूप में रिलीज किया गया था.

oscar award natu natu song
‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग एमएम कीरावणी ने किया है कम्पोज

इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था.इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता था.

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म आरआर की बात करें तो ये सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की लीड रोल वाली एक हिस्टोरिकल फैंटेसी फिल्म है. ‘ आरआरआर’ दो क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी बताती है जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हैं.

oscar award natu natu song
नाथू नाथू मिला ऑस्कर अवार्ड 

राजामौली ने कहा था कि उन्होंने नाटू नाटू को एक “एक्शन सीक्वेंस” के रूप में देखा था. जिसमें दो स्वतंत्रता सेनानी एक ब्रिटिश अधिकारी को डांस के जरिये अपने घुटनों पर लाते हैं.