महज 2 दिन पहले बेटे रितेश अगरवाल के शादी में खिलखिलाते हुए ली थी तस्वीरें,हंसते-खेलते दुनिया को कहा Bye-Bye

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor
OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का निधन

20वीं मंजिल से गिरकर मौत

ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया. खबरों के अनुसार, गुरुग्राम में एक ऊंची इमारत से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है. ओयो के एक प्रवक्ता ने रितेश अग्रवाल के पिता के निधन की पुष्टि की है. साथ ही रितेश अग्रवाल ने भी एक बयान जारी कर कहा कि उनके पिता का निधन हो गया है.

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor
हादसे के वक्त घर के अंदर बेटा रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं.

20वें फ्लोर से गिरने से हुई मौत

डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम के अनुसार, घटना की जानकारी लगभग एक बजे मिली. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रमेश अग्रवाल की मौत 20वें फ्लोर से गिरने की वजह से हुई है. वो DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे. पुलिस के अनुसार, वो अपने घर की बालकनी से गिर पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor
ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया

दो दिन पहले ही की थी बेटे की शादी

जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त रमेश अग्रवाल घर की बालकॉनी में थे. साथ ही बताया जा रहा है परिवार के सदस्य भी उस पल वहां मौजूद थे. मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि दो दिन पहले ही रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी और अब उनके पिता की मौत की खबर आई है. जिस परिवार में अभी तक खुशी का माहौल था वहीं मातम पसर गया है.

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor
20वें फ्लोर से गिरने से हुई मौत

रितेश ने लिखा भावुक पोस्ट

रितेश ने भी पिता की मृत्यु की दुखद के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ‘मैं बड़े दुख के साथ बता रहा हूं कि हमारे परिवार की ताकत मेरे पिता श्री रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया. उन्होंने मुझे जीवन में हर बार प्रेरित किया.

OYO founder Ritesh Agarwal's father died after falling from the 20th floor
दो दिन पहले ही की थी बेटे की शादी

उनके निधन से पूरा परिवार दुखी है. मेरे पिता की गर्मजोशी ने मुश्किल से मुश्किल घड़ी में हमें आगे बढ़ते रहना सिखाया है. उनकी कही हर बात हमारे दिल में बसी है. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि मुश्किल की इस घड़ी में हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें.