बिहार में तेजी से बन रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड, कुछ ऐसा होगा इसका रूट, तस्वीरें आई सामने

Double decker elevated road being built fast in Patna

बिहार के पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा। इसका निर्माण कार्य पिछले साल ही शुरू हुआ था। अब लगभग एक साल हो गए हैं। ऐसे में अभी साइंस कॉलेज से PMCH गेट नंबर 2 के बीच डबल डेकर रोड के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है।

सबस्ट्रक्चर का काम 80% कंप्लीट है। फिलहाल सुपरस्ट्रक्चर का काम चल रहा। आपको बता दें कि सुपरस्ट्रक्चर, बीम रखने के बाद की संरचना को कहते हैं।

बी एन कॉलेज की तरफ से रोड बनाने का निर्माण कार्य शुरू

PMCH गेट नंबर 2 के पास तक फाउंडेशन के काम को पूरा हो गया है। अब गांधी मैदान की तरफ से बी एन कॉलेज होते हुए शुरू करके कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स तक फिलहाल करने की प्लानिंग है। कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स की जमीन लगभग 4-5 फीट ली जा रही।

The work of making double decker elevated road on Ashok Rajpath is going on very fast.
अशोक राजपथ पर डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा

ऐसी प्लानिंग इसलिए क्योंकि मेट्रो का निर्माण, जमीन अधिग्रहण और एंक्रोचमेंट की काफी समस्या है। अभी भी अशोक राजपथ के कुछ जगहों पर लैंड एक्यूजीशन का प्रोसेस चल रहा। इसलिए पहले जहां पर जमीन उपलब्ध है, वहां पर काम शुरू कर दिया गया है।

अभी फिलहाल बी एन कॉलेज के पास मिट्टी खोदने के काम चल रहा है। वहीं, साइंस कॉलेज के पास से स्टील गर्डर लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे क्रैक का डर कम होगा और मजबूती बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। स्टील गर्डर का इस्तेमाल लंबे स्पैन के लिए किया जाता है, जहां पुल के स्वयं के वजन को कम करने की जरूरत होती है।

क्या होता है डबल डेकर एलिवेटेड रोड?

डबल डेकर एलिवेटेड रोड का मतलब एक ब्रिज पर दो फ्लोर होता है। यह दो फ्लाईओवर का संयोजन है- एक ऊपरी स्तर पर और दूसरा निचले स्तर पर है। यह दो लेन के साथ दोनों स्तरों पर यातायात की अनुमति देता है।

What is double decker elevated road
क्या होता है डबल डेकर एलिवेटेड रोड?

ट्रैफिक की भीड़ से बचने और वाहनों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए इसे तैयार किया जाता है। यह शहर के कुछ हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है जिसके कारण यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है।

कैथोलिक चर्च की ली जाएगी 11-12 फीट जमीन

सब्जीबाग के पास स्थित कैथोलिक चर्च की 11-12 फीट जमीन ली जाएगी। वहीं, सिविल कोर्ट से लेकर अंजुमन इस्लामिया हॉल तक जमीन तो उपलब्ध है। लेकिन मेट्रो का काम इस डबल डेकर रोड के काम में रुकावट बन रहा। इस एरिया के लगभग 200 मीटर वाले पार्ट में पटना मेट्रो बनाने वाली कंपनी एल एंड टी ने कब्जा कर रखा है।

The work of making double decker elevated road on Patnas Ashok Rajpath is going on very fast.
पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा

वह पहले यहां अंडरग्राउंड स्टेशन बॉक्स बनाएंगे और फिर यह एरिया गॉवर कंस्ट्रक्शन को हैंड ओवर करेंगे। वहीं, इस एलीवेटेड रोड को साइंस कॉलेज से एनआईटी मोड़ तक मिलाना है, मगर वहां पर भी मेट्रो के स्टेशन बॉक्स बनने से देरी आ रही है। यहां पर 85-90 मीटर का रैंप गिरना शुरू होगा।

2.5 से 9 मीटर तक बनाई गई बाउंड्री वॉल

अशोक राजपथ में जितने भी यूनिवर्सिटी और कॉलेज की बिल्डिंग है उसके बाउंड्री वॉल को लिया गया है। यह बाउंड्री वॉल रिक्वायरमेंट के हिसाब से मिनिमम 2.5 मीटर से 9 मीटर तक ली गई है।

Double decker elevated road being built fast in Patna
पटना में तेजी से बन रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड

बीएन कॉलेज में लगभग ढाई मीटर का बाउंड्री वॉल बना लिया गया है और साथ ही बीएन कॉलेज का जो ओल्ड हॉस्टल है वहां पर भी हाल ही में बाउंड्री वॉल बनाया गया है। वहां स्थित दुकानों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा और अंटा घाट के पास की मार्केट टूटेगी।

PMCH में बनेगी तीन मल्टी लेवल पार्किंग

इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी PMCH से सीधी होगी। PMCH में तीन मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाएंगे। ये पार्किंग खजांची रोड के पास यंग मेन्स क्लब, PMCH गेट नंबर 1 और डेंटल कॉलेज के पास बनाई जाएगी। इस पार्किंग से एलिवेटेड रोड को कनेक्टिविटी दी जाएगी।

Foundation work has been completed near PMCH Gate No. 2
PMCH गेट नंबर 2 के पास तक फाउंडेशन के काम को पूरा हो गया है

पहले तल की पार्किंग से NIT मोड़ से आने वाली गाड़ियां PMCH पहुंचेगी। वहीं, दूसरे तल पर गांधी मैदान से जाने वाली गाड़ियां PMCH में उतरेंगी। इसी पार्किंग के माध्यम से गाड़ियों को जाने की सुविधा भी बहाल होगी।

तोड़ी जाएगी PMCH की कई बिल्डिंग

PMCH के गेट नंबर 1 के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर से लेकर PMCH के गेट नंबर 2 तक जितनी भी PMCH की बिल्डिंग है उसे तोड़ी जाएगी। इसे BMSICL एजेंसी खुद तोड़ेगी और खाली करके डबल डेकर रोड के निर्माण के लिए देगी।

ये प्रक्रिया फेज 2 के पार्ट में आती है, जिसमें अभी लगभग 2 साल लग जाएंगे। इस फेज 2 में PMCH का रिनोवेशन होना है। इस एरिया में डबल डेकर रोड के निर्माण के लिए लगभग साढ़े 6 मीटर जमीन अंदर के तरफ से ली जाएगी।

बनेंगे 67 पियर्स और 5 अपार्टमेंट्स

इस डबल डेकर एलीवेटेड रोड में कुल 67 पियर्स और साथ ही 5 अपार्टमेंट्स होंगे। अपार्टमेंट्स वो पार्ट होते हैं जहां से रैंप उतरेगा।

This double decker elevated road will have a total of 67 piers as well as 5 apartments.
इस डबल डेकर एलीवेटेड रोड में कुल 67 पियर्स और साथ ही 5 अपार्टमेंट्स होंगे

ये अपार्टमेंट्स अंटा घाट, बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी और साइंस कॉलेज के पास उतरेंगे। यह 2.28 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है और इसके निर्माण में लगभग 442 करोड़ रूपए की लागत है।

ऐसा होगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का रूट

इस एलिवेटेड रोड की शुरुआत गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के उत्तर ऑटो स्टैंड से होगी। तैयार होने वाले डबल डेकर रोड में कारगिल चौक से PMCH, पटना कॉलेज, NIT की तरफ जाने वाले लोग दूसरे तल से जा सकेंगे, जबकि NIT से गांधी मैदान की तरफ लोग पहले तल से आएंगे।

The work of metro is becoming a hindrance in the work of this double decker road.
मेट्रो का काम इस डबल डेकर रोड के काम में रुकावट बन रहा

इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड के नीचे, दोनों तरफ सर्विस रोड होगा। इस सर्विस रोड से मार्केटिंग करने और नजदीक के ऑफिस में पहुंचने वाले लोग जाएंगे।

पटना कॉलेज से शुरू होकर बीएन कॉलेज तक जाएगा डबल डेकर रोड

गांधी मैदान से आने वाले कृष्णा घाट और NIT मोड़ पर उतरेंगे। इसके लिए दो रैंप दी गई है। वहीं, NIT मोड़ से गांधी मैदान की तरफ जाने वाले लोगों को डबल डेकर रोड पर चढ़ने के लिए पहले सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा।

पटना कॉलेज के पास से डबल डेकर रोड शुरू होगा जो बीएन कॉलेज के पास जाकर खत्म हो जाएगा। मिनिमम 5 मीटर से लेकर मैक्सिमम 7 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी।

new ad of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट
new batch of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट