सिद्धार्थ-कियारा से लेकर सलमान-आलिया तक रंगों में डूबे नजर आए ये सितारे, तस्वीरें वायरल

bollywood holi 2023 (1)

होली की हर जगह धूम है, बॉलीवुड एक्टर्स भी इसमें रंगे हुए हैं। बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी फैंस को बधाई दी। कियारा ने अपनी हल्दी फंक्शन की तस्वीरों को शेयर कर फैंस को विश किया। दोनों इस फोटो में प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

Kiara wished fans by sharing pictures of her Haldi function.
कियारा ने अपनी हल्दी फंक्शन की तस्वीरों को शेयर कर फैंस को विश किया

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटो शेयर किया, जहां दोनों को होली के रंगों में रंगे हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर कर सिद्धार्थ ने लिखा, ‘मिसेज के साथ पहली होली’। एक्टर के इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं।

Siddharth and Kiara were seen dressed in the colors of Holi
होली के रंगों में रंगे हुए दिखे सिद्धार्थ और कियारा

पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर अपने बच्चों के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैंस को होली विश करते हुए लिखा- मैं इंतजार नहीं सकती होली खेलकर थकने के बाद नींद लेने का। मिस यू सैफू।

Kareena Kapoor Holi With Kids
करीना कपूर अपने बच्चों के साथ होली खेलती नजर आई

कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ रंगों वाली फोटो शेयर की। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां, पापा, बहन और पालतू जानवर भी स्माइल करते दिखे। कृति ने लिखा- हैप्पी होली हमारी ओर से आपको।

Kriti Sanon Holi With Family
कृति सेनन ने परिवार के साथ रंगों वाली फोटो शेयर की

करिश्मा कपूर ने भी होली खेलते हुए फोटो शेयर की। सफेद सूट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। फोटो शेयर कर करिश्मा ने लिखा- कैसे ये शुरू हुआ और कैसा ये जा रहा है।

Karishma Kapoor Holi 2023
करिश्मा कपूर ने भी होली खेलते हुए फोटो शेयर की

शिल्पा शेट्टी हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। होली पर भी शिल्पा मस्ती में झूमती दिखाई दीं। अपने बच्चों के साथ खेलती शिल्पा ने वीडियो शेयर कर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई और फैंस को विश किया।

Shilpa Shetty Holi 2023
बच्चों के साथ खेलती शिल्पा ने वीडियो शेयर किया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने होली पर एक सिंपल सी फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। सलमान ने अपनी इस लेटेस्ट फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- मेरी तरफ से सभी को होली के ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

Salman Khan Holi 2023
सलमान खान ने होली पर एक सिंपल सी फोटो शेयर की

भूमि पेडनेकर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो रंगों को उड़ाती दिख रही हैं। सूट-दुपट्टा-झुमका में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को विश कर भूमि ने लिखा हैप्पी होली।

Bhumi Pednekar Holi
भूमि ने लिखा हैप्पी होली

कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट इन दिनों कश्मीर में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जहां से उन्होंने एक फोटो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी। आलिया पिंक कलर के कपड़ों में काफी चमकती दिखीं और साथ में एक छाता भी लिया हुआ है।

Alia Bhatt Wishesh Holi 2023
आलिया भट्ट ने ऐसे किया होली विश
new ad of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट
new batch of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट