तेज प्रताप का नया अंदाज,कन्हैया बन गोपियां साथ जमकर खेली लठमार होली-देखें तस्वीरें

बुरा न मानो होली है
होली के शुभ अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव पूरे तरीके से रंग में दिखे इन्होंने कृष्ण कन्हैया के अवतार में गोपियों के साथ खेली लठमार होली, साथ ही साथ बजाई बांसुरी

बीते कल यानी 8 मार्च को पूरा देश होली के रंग में डूबा मिला देश की सभी राजनीतिक पार्टियों बी होली के रंग में रंगी नजर आई लेकिन इस बीच बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप का अलग अंदाज देखने को मिला अपने इस निराले अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में है तेज प्रताप
तेज प्रताप का नया अंदाज
जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप के पिता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुर्ता फार होली पहले से ही चर्चा में रहती है लेकिन इस बार तेज प्रताप के कन्हैया अवतार में होली का अलग अंदाज दर्शकों के सामने पेश किया है|

कृष्ण अवतार में तेज प्रताप
इस साल लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य के कारण दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो वहीं उनके बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का रंग जमाया उन्होंने इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण की और ब्रिज की मशहूर लठमार होली खेली

कन्हैया अवतार में तेज प्रताप मोर के पंख लगा मुकुट धारण किए हुए थे इसी अंदाज में जमकर खेली होली इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है| तेज प्रताप के इस नए अंदाज के चारों तरफ हो रही है तारीफ

साथी कार्यकर्ताओं और नज़दीकियों के साथ खेली होली जमकर उड़े रंग गुलाल अपने सभी चाहने वालों को दी होली की बधाइयां, तेज प्रताप के इस नए अवतार में इनके सभी चाहने वाले को आश्चर्यचकित कर दिया|

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अलग अंदाज में होली खेलते हुए नजर आए होली के जस में उन्होंने जमकर लठमार होली खेली इस मौके पर कन्हैया बने तेज प्रताप यादव गोपियों और ग्वालो से गिरे थे
तेज प्रताप के होली खेलने वाले तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| इस अनोखे अंदाज का दीवाना बन चुके हैं लाखों लोग,भक्ति पूजा-पाठ में आगे रहते हैं तेजप्रताप, सोशल मीडिया के द्वारा इनके पूजा-पाठ के तस्वीरें सामने आते रहती है|

