सतीश कौशिक की आखिरी सेल्फी, हंसते खेलते दुनिया को कह दिया अलविदा

SATISH KAUshik LAST SELFI
SATISH KAUshik LAST SELFI
सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक पर टूटा था दुखों का पहाड़

66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर अनुपम खेर ने उनके निधन की खबर साझा की।

SATISH KAUshik LAST SELFI
सतीश कौशिक के अभिनय में झलकती थी चांदनी चौक की बोली

अपने करियर में सतीश कौशिक ने करीब 100 फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी कॉमेडी के मुरीद रहे। फिल्म अभिनेता के रूप में उन्हें 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था।

अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के दिल में राज करते थे

सतीश कौशिक के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। फैंस भी हैरान हैं। उन्हें बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में देखा गया था।

SATISH KAUshik LAST SELFI
किरोड़ीमल कॉलेज से की थी स्नातक की पढ़ाई पूरी

सतीश कौशिक पर्दे पर अक्सर कॉमेडी रोल में नजर आते थे। अक्सर सबको हंसाते रहने वाले सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़े गम से जूझे, जिससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे।

हरियाणा के छोटे से जगह से बनाई बड़ी पहचान

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने अपने निर्देशन और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। सतीश कौशिक ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से 1972 में स्नातक किया।
https://www.instagram.com/p/Cn4nzUlpNwo/
इसके अलावा वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्टूय ऑफ इंडिया के छात्र भी रहे। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया।

SATISH KAUshik LAST SELFI
66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

महज 2 साल की उम्र बेटा का निधन हो गया था 

1990 के दशक में सतीश कौशिक के बेटे सानू का महज दो वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेटे के निधन का उन्हें ऐसा सदमा लगा था कि वह अकेले रहने लगे। इस हादसे से खुद को बाहर निकालने के लिए वह खुद को व्यस्त रखने लगे थे।

SATISH KAUshik LAST SELFI
अनुपम खेर ने दी दोस्त की मौत की जानकारी
इस पहाड़ जैसे गम से उबरने में उन्हें वर्षों लगे। करीब 16 साल बाद वर्ष 2012 में सतीश कौशिक के घर उनकी बेटी वंशिका का सेरोगेसी से जन्म हुआ। बेटी के जन्म पर सतीश कौशिक ने अपनी खुशखबरी साझा करते हुए कहा था, ‘हमारी बेटी का जन्म एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।’