बिहार पर्यटन विभाग के साथ करें राजगीर, नालंदा और पावापुरी की सैर, 600 रूपए में यहाँ कराये बुकिंग
बिहार में सभी पर्यटन स्थलों को अब खोल दिया गया है धीरे धीरे पर्यटकों का भी आना शुरू हो गया है, ऐसे में अगर आप भी बिहार में कही घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिहार सरकार द्वारा कराये जा रहे टूरिज्म के एक पैकेज के साथ अपने इस शौक को पूरा कर सकते है। जी हाँ, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ आप कम पैसे में सुरक्षित तरीके से टूर पैकेज का आनंद ले सकते हैं।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने एक खास टूर पैकेज बनाया है जिसके अंतर्गत राजधानी पटना से राजगीर, नालंदा, पावापुरी जैसे पर्यटन स्थलों की सैर कराया जाता है। यह टूर पैकेज एक दिन का होता है जिसके लिए आपको मात्र 600 रुपये में अपना बुकिंग कराना होता है।
इन जगहों की होगी सैर
इस टूर प्लान में आपको नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा संग्रहालय के साथ-साथ राजगीर में विश्व शांति स्तूप, घोड़ा कटोरा, सोन भंडार गुफा, मनियार मठ, ब्रह्मकुंड, विरायतन, पांडू पोखर, वेनू वन एवं पावापुरी में जलमंदिर की सैर कराया जाता है।
हर रोज खुलती है खास वैन
आपको बता दें कि हर रोज सुबह सात बजे निगम की खास टूरिस्ट वैन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय से खुलती है और शाम में 7:30 बजे बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय पर यात्रा समाप्त होती है।
यहाँ होती है बुकिंग
पर्यटकों को टूर पैकेज के लिए आर ब्लाक स्थित बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय से बुकिंग करानी होगी, इस टूर पैकेज को ऑफिस टाइमिंग सुबह सात बजे से शाम के आठ बजे तक सप्ताह के सभी दिन बुकिंग कराया जा सकता है।

