अखिलेश यादव भी हुए आरिफ और सारस पक्षी के दोस्ती के दीवाने,बोले खुद को रोक नहीं पाया जमकर खिचाया फोटो

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
सारस के दोस्त आरिफ के गांव पहुंचे अखिलेश यादव.

जमकर किया आरिफ की तारीफ 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब से अमेठी के चर्चित जय और वीरू यानी आरिफ और सारस्वत जी की दोस्ती के बारे में सुना तो यह अपने आप को रोक नहीं पाए|

इनकी दोस्ती को देखने के लिए अपना काफिले के साथ इनके पास पहुंच गया कि ले जाना और जमकर खिंचाई फोटो सबसे पहले तो अखिलेश यादव ने आरिफ की जमकर तारीफ की जिस तरह उन्होंने सारस पक्षी की जान बचाई काफी सराहनीय थी|

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
खुशी में सारस ने फैलाया अपने पंख

खुद को रोक नहीं पाए अखिलेश यादव 

उत्तर प्रदेश के अमेठी का एक किस्सा जो कि एक इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती का है वह पूरे भारत में अभी चर्चा का विषय बना हुआ है| इस दोस्ती की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है|

इस कहानी को सुनकर अखिलेश यादव जब अमेठी दौरे पर आए तो अपने आप को इनसे मिलने से रोक नहीं पाए और अपने पूरे काफिले के साथ आरिफ के घर पहुंचे|

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ ने बचाई है सारस पक्षी की जान

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए थे अखिलेश यादव

दरअसल, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे. जहां वह पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद गौरीगंज तहसील के जोधपुर मंडखा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सारस के दोस्त आरिफ से मुलाकात की.

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
पूरे विश्व में हो रही है सारस पक्षी और आरिफ की दोस्ती की तारीफ

काफिले के साथ पहुंचे यह लोग

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह अपने साथ अखिलेश यादव को जोधपुर मंडखा गांव ले गए, जहां उनकी आरिफ और सारस पक्षी से मुलाकात हुई. अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान कहा कि इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती के बारे में जानकर मैं खुद को रोक नहीं पाया और उनसे मिलने गांव चला आया.

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
सारस पक्षी कभी नहीं छोड़ता साथ

अखिलेश यादव ने कह दी यह बातें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, आरिफ और सारस की दोस्ती की यह अपने आप में अनोखी कहानी है. बाकी लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. सबसे पहले आरिफ को बधाई दूंगा और बधाई इसलिए कि एक सारस पक्षी जिसे चोट लगी थी उसको आरिफ ने बचाने का काम किया.

Akhilesh Yadav arrived to see the friendship between Arif and Saras
अपने हाथ से सारस पक्षी को खाना खिलाते आरिफ

सारस पक्षी इनके व्यवहार को समझकर इनका मित्र बन गया. हम जितने लोग यहां पर खड़े हैं, हम सबके अंदर जीव है. लेकिन वह सारस किसी का मित्र नहीं बन पाया. वह मित्र सिर्फ आरिफ का बना, क्योंकि आरिफ ने जो भी उसके साथ किया, शायद वह उसको देखकर आरिफ का मित्र बन गया.