बिहार में मिला ऐतिहासिक पहाड़, देश दुनिया के लोग इस गुफा से अब भी अनजान, सामने आई तस्वीरें
आज भी नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र के आत्मा पंचायत के पहाड़ीतर गांव में यह छोटा पहाड़ मौजूद है। यह देश और दुनिया के लोगों से ही नहीं बल्कि जिलेवासियों के नजरों से भी अक्सर दूर ही रहा है। इस पहाड़ के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस पहाड़ में एक गुफा भी है।

इसके बारे में कहा जाता है कि यह युद्ध की दृष्टि से तैयार किया गया था, हालांकि अधिकतर लोग इसके एक साधु द्वारा बनाए जाने की बात कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर और बिहारशरीफ के इस पहाड़ के बारे में पूरे देश और दुनिया के लोग जानने लगे हैं।

लेकिन इस्लामपुर प्रखंड के पहाड़ीतर गांव में वर्षों पूर्व की ऐतिहासिक पहाड़ के बारे में आसपास के ग्रामीणों को छोड़कर जिले के लोग अनजान बने हुए हैं। पहाड़ीतर गांव में इस पहाड़ का इतिहास काफी पुराना है। इस पहाड़ से लोग आज भले अनजान हैं, लेकिन आसपास के गांव के लोग इस पहाड़ के महता को भली भांति जानते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस पहाड़ पर 10 फीट का एक गुफा भी है जिसे एक साधु ने पहाड़ को काटकर बनाया था। वह साधु इसी गुफा में रहा करते थे।

इसी पहाड़ के नाम पर है यह गांव का नाम- ग्रामीण राहुल सिंह ने बताया कि इस्लामपुर के आत्मा पंचायत के यह गांव का नाम इसी पहाड़ी के नाम पर रखा गया है। ऐसा इसलिए कि इस गांव में एक छोटा सा पहाड़ है और इस गांव का नाम पहाड़ीतर रखा गया है।

स्थानीय ग्रामीण राहुल सिंह, संजीव कुमार, मुखिया विनोद कुमार, समेत अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि इस पहाड़ के बारे में भी देश और दुनिया के लोगों को बताया जानकारी दी जाए। इस पहाड़ पर भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाए जिसे लोगों को यहां के बारे में भी जानकारी मिल सके।

