12वीं के छात्र ने बनाया अनोखा ड्रोन,ऊपर से बरसेगा बम दुश्मनो की हो जाएगी छुट्टी

दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन

उत्तराखंड के लाल कर दिखाया कमाल| रुद्रप्रयाग के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ने वाले शुभम काला ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर देने वाला ड्रोन तैयार किया है| शुभम का यह दावा है कि चार किलो वजन वाला उनका यह ड्रोन 20 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है|

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि यह 5 किलो तक वजन को ढो सकता है| इसमें गन पॉइंट के साथ ही बम ड्राॅपर भी लगा है| शुभम अभी तक आठ ड्रोन बना चुके हैं|

दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन

ड्रोन में लगा हुआ है पैराशूट

शुभम काला का बनाया नया ड्रोन उड़ते हुए अटैक कर सकता है| इसमें पैराशूट भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से खराब होने या बैटरी खत्म होने पर यह सीधे नीचे नहीं गिरेगा|

किसी भी ऑपरेशन की रेकी के दौरान यह ड्रोन दुश्मन के राडार में न आए, इसके लिए यह अपना ढांचा बदल सकता है|

दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन

कंप्यूटर और मोबाइल से ड्रोन की निगरानी

कैमरा लगे होने के कारण इस ड्रोन की कंप्यूटर या मोबाइल से निगरानी की जा सकेगी| इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है| यह जमीन से आठ किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ सकेगा, इसलिए यह आसानी से नजर में नहीं आएगा|

ड्रोन मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चुना गया

शुभम का यह ड्रोन मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चुना गया है| उन्होंने बताया कि उनका यह ड्रोन दो माह में पूरी तरह तैयार हो जाएगा| इसको बनाने में 2.10 लाख रुपये का खर्च आ रहा है| इसके लिए उन्होंने दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई से आधुनिक उपकरण मंगवाए हैं|

जीआईसी में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता नरेश जमलोकी ने बताया कि शुभम का ड्रोन मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है. राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव बोर्ड परीक्षा के बाद आयोजित होगा.दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन

प्रशासन ने की ₹50000 की मदद

शुभम के पिता राजेंद्र प्रसाद काला एवं मां सरिता काला ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें 50 हजार रुपये की मदद दी है| वहीं, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (डीएम) मयूर दीक्षित ने कहा कि ड्रोन को पूरा करने के लिए प्रशासन के द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा|

दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन

ड्रोन को नई डिजाइन के साथ किया अपडेट

जब वह नौवीं कक्षा में थे, तब उन्होंने पहला ड्रोन बनाया था| प्लास्टिक से बने उनके ड्रोन के कुछ उपकरण उड़ान के दौरान जल गए थे| इसके बाद उन्होंने ड्रोन को नए डिजायन के साथ अपडेट किया| अपने डिजायन के साथ 11वीं में शुभम ने पहली बार एल्युमिनियम के दो ड्रोन तैयार किये थे, जो उड़ान में सफल रहे|