इंटरव्यू में हंस पड़े थे लोग,CDS परीक्षा में रही थी टॉपर, पहली प्रयास में निकाला UPSC

Simran Bhardwaj ने यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया रैंक में 172वां स्थान प्राप्त किया

ऐसा कहा जाता है कि सफल लोगों को सफलता की आदत लग जाती है| यही दिखाया है हरियाणा की बेटी सिमरन भारद्वाज ने| भारद्वाज ने वर्ष 2021 में अपने पहले ही प्रयास से सीडीएस की  परीक्षा निकाली| सिमरन ने सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की थी| लेकिन सीडीएस की सीट छोड़कर उन्होंने यूपीएससी आईपीएस परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लिया|

UPSC Success Story, IPS Simran Bhardwaj

पहले ही प्रयास में निकाली यूपीएससी आईपीएस की परीक्षा

सिमरन ने यूपीएससी आईपीएस परीक्षा को भी पहले ही प्रयास में निकाल लिया| उन्होंने यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया रैंक में 172वां स्थान प्राप्त किया था| इन दिनों वे अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान किए गए अनुभव को लोगों के साथ साझा किया|

 

UPSC Success Story, IPS Simran Bhardwaj

हँसे थे लोग

सिमरन ने वीडियो में यह भी बताया है कि, वह यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसी बातें कह दी थीं, कि पैनल के लोग उन पर हंसने लगे थे| तब उन्हें महसूस हुआ कि वह इसमें सफल हो सकती है|

 

UPSC Success Story, IPS Simran Bhardwaj

सिमरन यहां की रहने वाली थी

सिमरन हरियाणा के एक गांव की बेटी है| उनके पिता आर्मी में हैं| उनकी स्कूली पढ़ाई जम्मू के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है| इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है| सिमरन शुरू से ही चाहती थी कि यूपीएससी परीक्षा में वह सफलता प्राप्त करें|

UPSC Success Story, IPS Simran Bhardwaj

सिमरन ने ऐसे की तैयारी

सिमरन बताती हैं कि उन्होंने अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले कई टॉपर्स के वीडियो देखे थे| इसके बाद उन्होंने भी अपना प्लान बनाया और फिर सिमरन ने खुद से ही पढ़ाई शुरू कर दी| तैयारी के दौरान वह मॉक टेस्ट और आंसर लिखने की लगातार प्रैक्टिस करती रहती थीं|