खेसारी लाल यादव ने गजब का किया ट्रांसफॉरमेशन, नए लुक व बॉडी के आप भी हो जाएंगे दीवाने
भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव की नई फिल्म “गॉडफादर” आ रही है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव का धांसू भोजपुरी सिने प्रेमियों के होश उड़ाने वाला है|

खेसारी लाल यादव इसमें पकी दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे हैं और कंधे पर बैट लिए है। उनका यह लुक देखकर ऐसा लगता है जैसे साउथ की कोई फिल्म का दृश्य है। लेकिन पराग पाटिल द्वारा निर्मित फिल्म गॉडफादर का है।
जल्द आने वाली है नई फिल्म
सबको बता दे कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह स्टार, रत्नाकर कुमार प्रदीप और प्राण पाटिल निर्देशन में बनने वाली फिल्म गॉडफादर का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री ने किया है। खेसारी लाल यादव का यह पोस्टर तेजी से पुरे सोशल मीडिया पर आग की तरह हो रहा है वायरल।

गॉडफादर फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे खेसारी लाल यादव अभिनेत्री यामिनी सिंह जोकि अभी अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में माना जा रहा है कि इनका भी जोरदार एक्टिंग रहा है इस पूरे फिल्म में
फिल्म के निर्देशक ने कहा
गॉडफादर फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि अभी तो बस शुरुआत है आगे फिल्म से जुड़ी और भी तस्वीरें दर्शकों को हैरान कर देगी

निर्देशक के कहे जाने के अनुसार यह फिल्म पूरी तरीके से नई और अद्भुत बनाई गई है फिल्म का टीजर और ट्रेलर यूट्यूब पर पूरा वायरल हो चुका है खेसारी लाल यादव के चाहने वाले काफी प्यार दिखा रहे हैं|
आगे आने वाली फिल्म की सूची
वैसे तो आपको पता ही होगा कि खेसारी लाल यादव को लो ट्रेंडिंग स्टार के नाम से बुलाते हैं यदि नाम ऐसा है तो काम तो ऐसा होगा ही ना जानकारी के मुताबिक एक के बाद एक तुरंत आने वाली है खेसारी लाल यादव की मूवी नीचे दी गई है सूची

खेसारी लाल यादव अपनी गायकी के साथ साथ एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं उनकी एक्टिंग को ऑडियंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इस साल गॉडफादर के अलावा ‘संघर्ष 2’ और ‘राउडी इंस्पेक्टर’ फिल्म आने वाली है।
दर्शकों को आने वाली है पसंद
खेसारी लाल यादव के आने वाले नए फिल्म गॉडफादर दर्शकों को पसंद आने वाली है इसका टीजर व ट्रेलर देखकर लोग इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कितना हिट होगा
खेसारी लाल यादव एक अलग अंदाज में इस फिल्म में दिख रहे हैं| भोजपुरी में इनके नाम की चर्चा तो ऐसे ही चरमसीमा पर रहती है लेकिन इस मूवी के आते ही इनकी चारों तरफ नाम गुजरने लगा है|

