बेशुमार दौलत होने के बाद भी कंगना रनौत की मां कर रही हैं खेती, तस्वीरें कर रही है सच्चाई बयां
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा कंगना रानाउत अपनी जबरदस्त अभिनय कौशल के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है | कंगना रनौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है|

यही वजह है कि एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है| कंगना रनौत सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाई जाती है और वह आए दिन अपनी फैमिली मेंबर्स की लाजवाब तस्वीरें पोस्ट करती रहती है|

इसी बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां आशा रनौत की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना रनौत ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है|
कंगना ने अपनी मां की खेत में काम करने की तस्वीर साझा किया

कंगना रनौत ने अपनी मां की जो तस्वीर साझा की है उस तस्वीर में उनकी मां आशा खेतों में काम करती हुई दिखाई दे रही है और उन्होंने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया है|

कंगना रनौत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन के माध्यम से यह बताया है कि उनकी मां आज भी बहुत साधारण जीवन जीती है और वह खेत में 7 से 8 घंटे काम करती हैं|
मेहनती हैं कंगना की मां

मेहमानों के लिए वह खुद चाय बनाती हैं और उन्हें खाना बना कर देती है और यदि कंगना उन्हें ऐसा करने से मना करती है तब वह उन्हें बहुत ही प्यार भरा जवाब देकर दिल जीत लेती है|
कंगना ने आगे यह भी बताया कि वह अपनी मां को हमेशा लग्जरी लाइफ देने की कोशिश करती है परंतु वह उन्हें इस पर डपट देती है| सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

ट्वीट कर कंगना ने बताया

कंगना रनौत ने आगे बताया कि,” एक बार मैंने अपनी मां से कहा था कि जब इतने लोग घर पर आते हैं तो क्या जरूरत है सबको चाय और खाना बनाकर देने की तब उन्होंने कहा था कि नहीं बेटा जो आपको इतना चाहते हैं, तो हमारा भी यह सौभाग्य है कि हम उनकी सेवा कर सके|
धन्य है मेरी माता जी और उनके चरित्र बस एक ही शिकायत है की वो उन्हें फिल्म के सेट पर आना पसंद नहीं है, बाहर का खाना उन्हें नहीं पसंद है सिर्फ घर का खाना खाती है और मुंबई में नहीं रहना चाहती| विदेश भी नहीं जाना चाहती

