बिहार: राजगीर जंगल सफारी और पटना जू की शोभा बढ़ाएंगें गुजरात के गिर से आए छह शेर

बिहार के राजगीर में बन रहे सफारी में बहुत ही जल्द आपको गिर से आये शेर देखने को मिलने वाला है, जी हाँ इन छह शेरों को गुजरात के गिर से लेकर एक टीम बिहार के लिए निकल चुकी है। आपको बता दे कि बिहार में पहली बार किसी एक जानवर के बदले दूसरे जानवर की अदला बदली की गई है।

दरअसल बिहार में पहली बार वन एंव पर्यावरण विभाग ने चिड़ियाघर (Patna Zoo) के जानवरों की अदला-बदली के तहत किसी दूसरे राज्य से एक साथ छह शेर लाने की डील की है. इसके तहत बिहार अपने चिड़ियाघर से एक गैंडा गिर के राष्ट्रीय उद्यान को देगा बदले में डील के बाद बिहार को गिर वन के छह शेर मिलेंगे, जिसमें दो नर शेर मिलेंगे जबकि चार मादा।

जू सफ़ारी में रखा जायेगा

मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान से शेर बिहार की ओर रवाना कर दिये गये हैं और आने वाले तीन से चार दिन में शेर बिहार पहुंच जाएंगें वहीँ दूसरी तरफ बिहार से भी रवाना हुआ गैंडा गिर वन पहुंच चुका है। गुजरात से आए हुए शेरों की बिहार आने के बाद कोरोना जांच की जाएगी उसके बाद एक महीने तक क्वारेंटाइन रखा जाएगा. उनमें जब कोरोना का कोई असर नहीं दिखेगा तो उसके बाद आए हुए शेरों को राजगीर में बन रहे जू सफ़ारी में छोड़ दिया जाएगा।

पटना जू में भी लाया जायेगा

बताया गया है कि नवंबर के महीने में एक नर व एक मादा शेर को पटना जू में लाया जाएगा ताकि ये शेर भी चिड़ियाघर में आए लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकें. बिहार के वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू कहते हैं कि बिहार में शेर की काफी कमी है और हमारी सरकार लगातार हरित आवरण बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।