बिहार में नौकरी ही नौकरी,10 साल के बाद इस विभाग में आई 25500 वैकेंसी

teacher job in bihar

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में होने जा रही है बड़ी बहाली पिछली बार साल 2013 में हुई थी उर्दू और बांग्ला शिक्षक(teacher job in bihar)की बहाली पूरे 10 साल के बाद एक बार फिर से आई है बंपर वैकेंसी

teacher job in bihar
साल 2023 की सबसे बड़ी बहाली

पूरे 10 साल के बाद बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में उर्दू शिक्षकों की बहाली करने का फैसला लिया है इसकी जानकारी शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है|

शिक्षकों में खुशी की लहर

विशेष टीईटी और एसटीईटी आयोजित कर 25500 शिक्षकों की बहाली की जाएगी. इससे पहले एनडीए की सरकार में 2013 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26000 उर्दू बांग्ला शिक्षकों की बहाली निकाली थी

teacher job in bihar
2013 में नीतीश कुमार ने 26000 उर्दू बांग्ला शिक्षकों की बहाली निकाली थी

इस बार उर्दू के साथ-साथ फारसी और अरबी विषय के लिए भी शिक्षकों की बहाली होगी| बिहार के शिक्षकों में एक अलग तरह की खुशी देखने को मिल रही है नीतीश सरकार के इस फैसले ने सभी शिक्षकों को खुश कर दिया है|

शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

teacher job in bihar
25500 पदों के लिए बहाली होने जा रही है

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने 15 दिनों में इस वैकेंसी को लेकर एसडीआईटी आयोजित करने से संबंधित पूरी कार्य का योजना बनाने के विभाग को निर्देश दिए हैं|

पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक के उर्दू फारसी अरबी शिक्षकों की बहाली होनी है विभाग के अनुसार पहले से उर्दू विषय के लिए पहली से पांचवी कक्षा तक 30000 पद स्वीकृत कर लिए गए हैं| जिसमें से 18666 शिक्षक कार्यरत हैं और 11666 पीते अभी भी खाली है|

शिक्षक ना होने के कारण हो रही थी बाधा

जानकारी के मुताबिक कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए 3794 शिक्षकों के पद स्वीकृत कर लिए यहां लेकिन अभी भी 1637 पद खाली हैं| बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक ना होने के कारण पढ़ाई में बच्चों को हो रही है बाधा

teacher job in bihar
सरकार का बड़ा फैसला

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी काफी संख्या में रिक्त पद हैं. माध्यमिक शिक्षक में उर्दू विषय में 2088, फारसी में 600 और अरबी में 300 पद सहित कुल 2900 पदों पर बहाली की जाएगी

बहाली का पूरा प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने विशेष टीईटी और एसटीईटी के जरिए उर्दू, फारसी और अरबी विषयों के लिए शिक्षक भर्ती करने का निर्णय लिया है. इसमें टीईटी परीक्षा के लिए उर्दू फारसी और अरबी विषयों की कक्षा एक से पांच तक के एक पेपर होंगे

teacher job in bihar
शिक्षकों में खुशी की लहर

कक्षा छह से आठ तक दो पेपर का आयोजन होगा. इसी प्रकार एसटीईटी की उर्दू, फारसी और अरबी विषय की कक्षा नौ से 10 तक एक पेपर होगा तो वहीं कक्षा 11 और 12 के लिए दो पेपर होगा.