बिहार के 8 जिलों के अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, देखिए पहले बैच की तस्वीरें

agniveer from 8 districts of bihar ready for indian army

अग्निवीरों को लेकर चल रहे तमाम अटकलों के बीच पहला बैच तैयार हो गया है। दक्षिण भारत के ट्रेनिंग सेंटर के लिए मुजफ्फरपुर से उत्तर बिहार के आठ जिलों के प्रथम बैच के चयनित अग्निवीर रवाना हुए।

भारतीय सेना में भर्ती के लिए उत्तर बिहार के अग्निवीरों का विदाई समारोह सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर में किया गया। देशभक्ति और जोश से भरपुर ये अग्निवीर विदाई समारोह में बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। देश के लिए कुछ कर गुजरने का उत्साह उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

Farewell ceremony of Agniveers of North Bihar for recruitment in Indian Army
भारतीय सेना में भर्ती के लिए उत्तर बिहार के अग्निवीरों का विदाई समारोह

उम्मीदों पर उतरना होगा खरा

सेना मेडल से सम्मानित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बॉबी जसरोटिया ने इन अग्निवीरों को जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि सेना में आप को आप की मेहनत से प्रोमोशन के बहुत अवसर मिलेंगे। आपको इसका लाभ उठाना है।

निदेशक ने जवानों को कहा कि देश के हर नागरिक को आपसे बहुत उम्मीद है, आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. सेना भर्ती निदेशक ने अग्निवीरों को बताया कि आप सेना में अपनी योग्यता से भर्ती हुए हैं।

Selected Agniveers of the first batch of eight districts of North Bihar left from Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर से उत्तर बिहार के आठ जिलों के प्रथम बैच के चयनित अग्निवीर रवाना हुए

इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आंतरिक या बाहरी व्यक्ति भर्ती कार्यालय के स्टाफ को प्रभावित नहीं कर सकता है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाता है। अगर आप को कोई व्यक्ति कोई प्रलोभन देता है, तो आप ऐसे व्यक्ति को समाज में बेनकाब करें।

देश की अखंडता बनाए रखने की ली कसम

सेना के अधिकारियों ने अंत में अग्निवीरों के उज्वल भविष्य की कामना की, तथा उन्हें देश की अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की कसम भी दी।

Army officers wished Agniveers a bright future in the end
सेना के अधिकारियों ने अंत में अग्निवीरों के उज्वल भविष्य की कामना की

सेना भर्ती कार्यालय के मेडिकल ऑफिसर ने जवानों को यात्रा के दौरान सावधान रहने को कहा और किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क करने से मना किया।

नए भर्ती को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

agniveer recruitment 2023
आगामी अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है

इस समारोह में सेना भर्ती निदेशक ने यह भी कहा कि आगामी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन एग्जाम, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट से पहले होगा।