दूसरी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दरबार पहुंचे भोजपुरी स्टार यश, देखिए क्यूट जोड़ी की तस्वीरें
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi jha) ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों में दोनों स्टार्स के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

इनके बॉन्ड को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं कपल को ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वहीं, निधि झा ने भी पति यश कुमार के साथ फोटोज को शेयर करने के साथ ही महा शिवरात्रि विश किया किया है।

उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा, ‘महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ आपकी और आपके सभी प्रिय जनों की हर मनोकामना को पूर्ण करें। तथा आपके घर में सुख समृद्धि हमेशा बनाए रखें… इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आपके-यश कुमार व निधि मिश्रा’।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि निधि ने यलो कलर का लहंगा पहना हुआ है साथ ही मांगे लाल सिंदूर भरकर वो इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस बार उन्होंने मांग को पूरा भरा है। वहीं, यश को ऑरेंज शर्ट और जीन्स में देखा जा सकता है।

यश कुमार और निधि की तस्वीरों पर लोगों की ओर से ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही अगर उनके कमेंट्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे’। दूसरे ने लिखा, ‘फुल प्यार है जी’। इसी तरह से लोग दोनों को देखकर कमेंट्स कर रहे हैं।

आपको बता दें कि निधि झा और यश ने पिछले साल मई, 2022 में सात फेरे लिए थे। दोनों कोरोना काल के बाद धूम धाम से शादी की थी। कपल ने शादी से पहले एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट किया था।
View this post on Instagram
इसके साथ ही यश कुमार की निधि से ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह का हाथ थामा था और उनसे उनकी एक बेटी अदिति भी है, जो कभी-कभार उनके साथ नजर आती हैं।


