ऐसा था बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी के शादी का अरेंजमेंट, अशीर्वांद देने पहुंचे CM नितीश

Bahubali leader Anand Mohan daughter marriage arrangement

बिहार के पटना के चक बैरिया स्थित द विश्वनाथ फार्म्स में पूर्व सांसद आनंद मोहन की इकलौती बेटी सुरभि आनंद की शादी हो चुकी है। इसके लिए फार्म्स को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी में आने वाले VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए अलग से प्रबंध था।

image - 2023-02-16T095346.863
आनंद मोहन की इकलौती बेटी सुरभि आनंद की शादी में पहुंचे VVIP और VIP गेस्ट्स

वेन्यू में होने वाली इस बड़ी शादी में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। आनंद मोहन ने पहले भी यह कहा था कि बेटी की शादी में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

dishes prepared for guests
मेहमानों के लिए बनाए गए पकवान

शादी में आने वाले गेस्ट्स के लिए 100 से ज्यादा व्यंजनों को बनाया गया। इसमें बारातियों के लिए केवल शाकाहारी व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। इसमें मॉकटेल से लेकर खाने में कई तरह के वेज आइटम्स तैयार हुए थे।

Many types of sweets were also arranged
कई तरह की मिठाइयों का भी किया गया प्रबंध

इसके अलावा आनंद मोहन की तरफ से आने वाले 10 हजार से अधिक गेस्ट्स के लिए कई तरह की मिठाइयां बनाई गई। साथ ही मेन कोर्स के लिए नॉन वेज के कई आइटम्स तैयार किए गए।

17 acres Vishwanath farm house decorated like a bride
17 एकड़ का विश्वनाथ फार्म हाउस दुल्हन की तरह सजा

शादी की सजावट की बात करें तो फार्म्स को लाखों के फूलों और पर्दे से सजाया गया है। परिवार के लोगों की देख-रेख में शादी की पूरी तैयारी की गई है। फार्म्स में शादी की तैयारी पिछले 2 दिनों से चल रही थी।

30 प्राइवेट बाउंसर, 100 कार्यकर्ता देख रहे थे अरेजमेंट

बुधवार दोपहर 1 बजे ही आनंद मोहन के परिवार के सभी सदस्य विश्वनाथ फार्म पहुंच गए थे। विश्वनाथ फार्म्स में शादी की देख-रेख में 100 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं।

guest chairs
मेहमानों के लिए लगी कुर्सियां

इन्हें I-CARD भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ 30 प्राइवेट बाउंसर VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए।वहीं जीरो माइल से फार्म्स तक सैकड़ों सरकारी सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।

कैटरिंग संभाल रहे थे 500 लोग

pappu yadav attended surbhi anand marriage
सुरभि आनंद की शादी में शामिल हुए पप्पू यादव

500 लोग कैटरिंग और हलवाई के काम में जुड़े हैं। मिठाई बनाने का काम भी पिछले दो दिनों से ही लगातार चल रहा था। इसमें मिठाई की संख्या लाखों में बताई जा रही है।

शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री

सुरभि आनंद और राजहंस के विवाह समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार भी पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने नए जोड़े को अपना आशीर्वाद भी दिया।

nitish kumar gave blessings to surbhi and rajhans
सुरभि और राजहंस को आशीर्वाद देते सीएम नितीश कुमार