आम्रपाली दुबे के माँ बनने का खुला राज, पति ने लगाया लांछन, जानिए क्या है पूरा मामला

Amrapali Dubey Revealed Pregnancy Secret

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) बीते कुछ दिनों से शादी और प्रेग्नेसी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जबकि एक्ट्रेस अभी कुंवारी हैं।

उनकी बेबी बंप के साथ बीते महीने ही फोटोज भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इसे देखकर लोग काफी शॉक्ड रह गए थे।

Amrapali Dubey Pregnant News
आम्रपाली दुबे बीते कुछ दिनों से शादी और प्रेग्नेसी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं

इसी बीच अब उनकी इस प्रेग्नेंसी का राज भी खुल गया है साथ ही उनके पति ने उन पर लांछन भी लगाया है। ऐसे में अब सवाल ये है कि वो इस दाग को मिटा पाएंगी या नहीं।अगर हां तो कैसे? चलिए पहले आपको पूरा मामला समझाते हैं आखिर वो है क्या?

Amrapali Dubey is in discussion these days about her upcoming film Daag Ego Laanchan
आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दाग: एगो लांछन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं

दरअसल, आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दाग: एगो लांछन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म के सेट से कइयों तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसने मूवी को लेकर फैंस के बीच अलग ही बज बना रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

इसी बीच अब इसका ट्रेलर वीडियो भी जारी कर दिया गया है, जो कि एकदम सस्पेंस से भी भरा हुआ है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस के साथ विक्रांत सिंह राजपूत और रितेश पांडे भी नजर आ रहे हैं।

Amrapali Dubeys pregnancy secret also revealed
आम्रपाली दुबे के प्रेग्नेंसी का राज भी खुल गया

साथ ही सेकेंड लीड एक्ट्रेस का रक्षा गुप्ता हैं, जो कि अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। पहली ही फिल्म में बिकिनी शॉट देकर उन्होंने बवाल ही मचा दिया था।

खैर, अगर आम्रपाली की प्रेग्नेंसी की बात की जाए तो वो इसी मूवी में विक्रांत सिंह राजपूत की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो बाप नहीं बन सकते हैं क्योंकि उनका स्पम काउंट कम होता है।

ऐसे में आम्रपाली प्रेग्नेंट हो जाती हैं, जो कि उनके लिए काफी शॉकिंग होता है। वहीं, रितेश पांडे विक्रांत के छोटे भाई का रोल निभा रहे हैं, जिनके आम्रपाली काफी करीब होती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

तो विक्रांत एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बाद इनके रिश्ते पर शक करते हैं और सवाल उठाते हैं। साथ ही डीएनए चेक करने की मांग करते हैं। वहीं, ट्रेलर की शुरुआत रितेश पांडे से ही होती है कि वो हाथ में बच्चा लिए हैं और फाइट कर रहे हैं।

साथ ही कह रहे हैं तुम लोगों की वजह से सब खत्म हो गया। इसके साथ ही आम्रपाली भी फाइट कर रही हैं। तो ट्रेलर में काफी सस्पेंस है कि वो बच्चा आखिर किसका होता है और रितेश किसके लिए फाइट करते हैं। इसके लिए फिल्म की रिलीज़ का इंतजार करना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishant Ujjwal (@prashantnishant)

भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ (Bhojpuri Film Daag Ego Lanchan) के ट्रेलर वीडियो को एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसका निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

वहीं, इसकी स्टारकास्ट पर नजर डाली जाए तो इसमें भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार रितेश पांडे, हैंडसम ब्वॉय विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में हैं। इसके सह-निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह हैं।