Republic Day 2023 से पहले ही कर्त्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, देखिये परेड की खूबसूरत तस्वीरें

republic day parade 2023 full dress rehearsal tableau

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में कई राज्यों की झांकियों ने मन मोह लिया। साथ ही भारतीय सेना के दम खम को भी परेड के दौरान दिखाया गया था। तो चलिए जानते हैं क्या खास है इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में…

Dozens of soldiers on 9 bullets in full dress rehearsal
फुल ड्रेस रिहर्सल में 9 बुलेट पर दर्जनों जवान सवार

परेड में सभी का मन मोह लेने वाली बुलेट की सवारी भी इस बार पूरे दम खम के साथ लोगों को रिझाने आ रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल में 9 बुलेट पर दर्जनों जवान सवार होकर तिरंगे को थामे हुए हैं। इस करतब से जवान अपने बल और बैलेंस बनाने के लिए उच्च स्तर के फोकस को दर्शा रहे हैं।

The destructive missile of the Indian Army was included in the form of a tableau
भारतीय सेना की विनाशकारी मिसाइल को झांकी के रूप में शामिल किया गया

हर बार की तरह इस परेड में भी भारतीय सेना की विनाशकारी मिसाइल को झांकी के रूप में शामिल किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी भारतीय सेना की कई टुकड़ियों के साथ भारी भरकम मिसाइल को भी सेना की ओर से शामिल किया गया।

Indian Air Force will be at its best in the Republic Day 2023 Parade
भारतीय वायु सेना गणतंत्र दिवस 2023 परेड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी

भारतीय वायु सेना गणतंत्र दिवस 2023 परेड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, जिसमें 50 से अधिक विमानों की टुकड़ी और 9 राफेल लड़ाकू विमानों का पहली बार प्रदर्शन शामिल है। इसके अलावा, कई अन्य लड़ाकू विमान भी शामिल हैं।

सुखोई Su-30MKI, तेजस LCA सहित जेट और C-130J सुपर हरक्यूलिस जैसे कार्गो विमान भी अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन हर साल की तरह, आकर्षण का सितारा भारतीय वायुसेना की सारंग कलाबाजी हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम होगी, जिसे व्यापक रूप से विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टीमों में से एक माना जाता है।

Navy is going to participate in the Republic Day with the theme of Combat Ready, Credible, Cohesive and Future Proof.
नौसेना कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ की थीम के साथ गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रही है।

इस बार नौसेना कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ की थीम के साथ गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रही है। झांकी को आईएन की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है और साथ ही मिशन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत प्रमुख स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उपकरणों को भी उजागर किया गया है। झांकी का उद्देश्य आईएन में ‘नारी शक्ति’ को उजागर करना भी है।

In the tableau of the Ministry of Culture, Maa Durga was shown in a fierce form with her ten hands.
संस्कृति मंत्रालय की झांकी में मां दुर्गा को उनके दस हाथों के साथ रौद्र रूप में दिखाया गया

इस बार संस्कृति मंत्रालय की झांकी भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संस्कृति मंत्रालय की झांकी में मां दुर्गा को उनके दस हाथों के साथ रौद्र रूप में दिखाया गया है। झांकी के साथ में ही महिलाओं को तलवार चलाते हुए देखा जा सकता है।

uttar pradesh tableau republic day 2023
उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी को श्री राम दरबार की तर्ज पर विकसित किया

26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ था।

इस बार उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी को श्री राम दरबार की तर्ज पर विकसित किया है। झांकी में सामने की ओर एक ऋषि को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है।

uttrakhand tableau republic day 2023
उत्तराखंड ने इस बार अपनी झांकी में बाबा केदारनाथ को शामिल किया

जोशीमठ में जमीन धंसने की समस्या से परेशान उत्तराखंड ने इस बार अपनी झांकी में बाबा केदारनाथ को शामिल किया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान केदारनाथ मंदिर की थीम के इर्द गिर्द झांकी को तैयार किया गया है। झांकी में दो बड़े हिरन भी सामने की ओर देखे जा सकते हैं।

hatyana tableau republic day 2023
हरियाणा की झांकी में भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन के साथ रथ पर दिखाया गया

भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश के लिए जाने वाले हरियाणा की थीम भी इस बार इसी तर्ज पर तैयार की गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणा की झांकी में भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन के साथ रथ पर दिखाया गया है। साथ ही झांकी में सामने की ओर महाविष्णु को दिखाया गया है।

gujarat tableau republic day 2023
गुजरात की झांकी में इस बार राज्य के विकास को दर्शाया गया

गुजरात की झांकी में इस बार राज्य के विकास को दर्शाया गया है। हरित ऊर्जा को दिखाने के लिए झांकी के दोनों छोर पर विंड मिल को लगाया गया है। राज्य की संस्कृति को दिखाने के लिए झांकी के किनारे चल रहे लोगों को पारम्परिक वेश भूषा में दिखाया गया है।

26 जनवरी को होने वाली परेड में लगातार सातवें साल बिहार की झांकी दिखाई नहीं देगी। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में इस बार भी बिहार की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। केंद्र की विषय विशेषज्ञ समिति ने ‘गयाजी बांध’ थीम पर आधारित प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया है।

new batches bpsc
ब्रांडेड कंटेंट