नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस में 75,543 पदों पर होगी नियुक्ति; जाने डिटेल्स

बिहार में इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, बिहार में जल्द ही 75000 से अधिक पुलिसकर्मियों को सरकार बहाल करने जा रही है। इसको लेकर जल्द ही राज्य सरकार अधिसूचना भी जारी कर देगी।

बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर नियुक्ति के प्रस्ताव को नीतीश कुमार की सरकार की हरी झंडी मिल गई है, मंगलवार को नीतीश कैबिनेट ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दिया है।

कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए बिहार में पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में बहाली की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट की बैठक में इसके अलावे 13 अन्य एजेंडों पर भी मुहर लगी है।

जानकारी के अनुसार, 75,543 पदों पर होने वाली भर्ती में रिक्तियों की अधिकतम संख्या कॉंस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) पदों की हो सकती है। हालांकि आधिकारिक सूचना के बाद ही ये सभी चीजें स्पष्ट हो पायेगी, आधिकारिक सूचना जल्द ही बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

कैबिनेट बैठक में बिहार पुलिस में सीधी नियुक्ति के 48447 और आरएसएस के 19288 पद समेत पुलिस कर्मियों के कुल 67735 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा डायल 112 के प्रथम चरण में पुलिस संवर्ग के 7808 पदों के सृजन को भी नीतीश कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

इन दोनों चरणों में बहाली को जोड़ दिया जाए तो कुल 75543 पदों पर पुलिस विभाग में नियुक्ति होगी. फैसले की जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए यह नियुक्ति की जायेगी. कई चरणों में बहाली की प्रक्रिया संपन्न होगी।

new batch for bpsc 68th mains
प्रमोटेड कंटेंट