शादी के सीजन में ट्राय करे बैकलेस ब्लाउज के खूबसूरत डिज़ाइन
शादी और त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में अपनी ड्रेस को लेकर परेशान हैं तो बैकलेस चोली के साथ अपने फंक्शन को एन्जॉय कर सकते हैं। बैकलेस ब्लाउज का फैशन इन दिनों काफी बढ़ गया है। आप इस तरह के ब्लाउज शादी या पार्टीज में ट्राई कर सकते हैं। बॉलीवुड की दीवाज से आप बैकलेस ब्लाउज के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में…
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट कुछ दिन पहले डिजाइनर लहंगे में नजर आई थीं। लहंगे के साथ आलिया ने मैचिंग स्टाइलिश बैकलेस ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज में रिवर्स स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जो ब्लाउज को बहुत ही डिफरेंट लुक दे रही थी। देखा जाए तो फैशन इंडस्ट्री में इस तरह का ब्लाउज डिजाइन पहली बार ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ढीली त्वचा को टाइट करने का जबरदस्त तरीका, आजमाए ये 4 घरेलु उपाय
राउंड शेप

महिलाओं को साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद होता है। स्टाइलिश लुक के लिए आप राउंड शेप का ब्लाउज बनवा सकते हैं। राउंड शेप का ब्लाउज काफी यूनिक और स्टाइलिश है। आप इस डिजाइन को आसानी से बनवा सकते है।
रकुल प्रीत

अगर आप अपने शोल्डर्स और कॉलरबोन्स को फलॉन्ट करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत की तरह स्टनिंग ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। टाई-अप डिजाइन के साथ आप शादी या त्योहारों में अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। आप भी इसे रीक्रिएट करा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Trending Fashion: कम हाइट की लड़कियां ट्राई करें यह नेकलाइंस, दिखेंगी काफी लंबी
नोटेड स्टाइल

स्टाइलिश लुक के लिए आप नोटेड स्टाइल ब्लाउज बनवा सकती हैं। नोटेड स्टाइल वाला ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। नोटेड ब्लाउज को आप लॉन्ग स्कर्ट पर पहन सकती हैं। नोटेड ब्लाउज में आप स्टाइलिश दिख सकती हैं।
जान्हवी कपूर

अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर के लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। इस डिजाइनर मरुन लहंगा चोली आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही थी। थोड़े स्टाइलिश और यूनिक लुक के लिए आप जान्हवी के जैसा आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
डीप नेक ब्लाउज

अगर आप बैकलेस ब्लाउज नहीं पहनना चाहती है तो आप डीप-नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। डीप नेक ब्लाउज में आप गजब की स्टाइलिश और खूबसूरत लगेंगी। आप भी सोनम कपूर के इस डीप नेक ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। आप भी इसे रीक्रिएट कर सकती हैं।
यहाँ दिए गए बैकलेस ब्लाउज डिज़ाइन काफी खूबसूरत है और इन दिनों ऐसे ब्लाउज मार्किट में जोरों से ट्रेंड कर रहे है। इस तरह के ब्लाउज कॉलेज गोइंग लड़कियां क़ाफी पसंद कर रही है। आप अपने लिए इसमें से कोई एक ब्लाउज चुनकर बना सकती है।
ये भी पढ़ें:
- इस शादी सीजन ट्राई करें कपूर सिस्टर्स के स्टाइलिश लहंगे, ये रहे शानदार डिज़ाइन
- इन कुर्तों की बढ़ रही है लगातार डिमांड, जिन्हें पहन कर मिलता है बेहद क्यूट और सुपर कूल लुक
- इन Long कुर्ती को पहन कर बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, बेहद कम कीमत में बेमिसाल लुक
- Lahenga Designs: लहंगे के खूबसूरत डिज़ाइन जो हर तरह के फंक्शन के लिए है बेस्ट
- लंबे और घने बालों के लिए आजमाए ये उपाय, बस 15 दिनों में दिख जायेगा फर्क
- मोतियों से बनी ये ज्वेलरी आपके लुक में चार-चाँद लगा देगी, देखिये इनके स्टाइलिश कलेक्शन

